वीरेंद्र सहवाग ने की भविष्यवाणी, बोले- इंग्लैंड में यह भारतीय खिलाड़ी लगा सकता है तिहरा शतक
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया 2-1 से पीछे है। भारत चौथे टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी की कोशिश करेगा। इस सीरीज में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला है।अब तक दो शतक लगाने के साथ वह 440 रन बना चुके हैं। इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ (602) और सुनील गावस्कर (542) उनसे आगे हैं। विराट बल्ले से रन बनाकर जीत के साथ-साथ अपने नाम यह रिकॉर्ड भी करना चाहेंगे।
इस मसले पर बातचीत के दौरान भारत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि अगर कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ते हैं तो द्रविड़ और गावस्कर को खुशी होगी। एक न्यूज चैनल से बात चीत के दौरान सहवाग ने कहा, "यह राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड के लिए कोई भी खतरे की बात नहीं है। अगर कोहली रिकॉर्ड तोड़ते हैं तो ये खुशी की बात है। दोनों दिग्गजों को भी उतनी ही खुशी होगी जितनी मुझे जब करुण नायर के तिहरे शतक लगाने पर हुई थी। मैं खुद चाहता हूं कि वह रन बनाएं क्योंकि तभी टीम इंडिया सीरीज जीतने का दावा पेश कर पाएगी।
कोहली की तारीफ:
सहवाग ने कोहली की तारीफ करते हुए आगे कहा, "कोहली ने गेंदबाजों को मदद देने वाली पिच पर 97 और 103 रनों की पारी खेली है। इसलिए जब उन्हें आगे के दो टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी को मदद देने वाली पिच पर बैटिंग करने का मौका मिलेगा तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि वह शतक ही नहीं बल्कि दोहरा शतक लगाएं। वह एक साल में पहले ही 6 दोहरे शतक लगा चुके हैं। इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि वह दोहरा शतक लगाएं और हो सके तो तिहरा शतक भी लगाएं। क्योंकि यही उपलब्धि है जो उनके सीवी में नहीं है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
