INDvsENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर के पहले मैच में ही बुमराह का कमाल,भारत जीत के करीब
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में भारत जीत के करीब है। भारत को जीतके लिए इंग्लैंड के एक बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखानी है। इस मैच में बल्ले से कमाल जहां विराट कोहली ने किया तो वहीं पहला टेस्ट खेल रहे जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की। बुमराह ने साबित कर दिया कि बीते टेस्ट मैचों में बुमराह को क्यों इतना याद किया जा रहा था। चोटिल होने के बाद वापसी कर रहे बुमराह इंग्लैंड के ऊपर कहर बनकर टूटे।इंग्लैंड के खिलाफ ये बुमराह के टेस्ट करियर का पहला मैच था और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बमुराह ने काफी परेशान किया।
करियर बेस्ट से एक विकेट दूर:
जसप्रीत बुमराह ने तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत की तरफ से सबसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।पहली पारी में भी उन्होंने दो विकेट चटकाए थे। इस तरह से उन्होंने इस टेस्ट मैच में अब तक कुल 7 विकेट लिए हैं। बुमराह ने तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अब तक कुल 29 ओवर फेंके और इसमें 2.93 की इकॉनामी रेट से गेंदबाजी करते हुए कुल 85 रन दिए। उन्होंने आठ ओवर मेडन फेंके और पांच विकेट लिए। पांचवें दिन अगर बुमराह एक विकेट और ले लेते हैं तो ये उनके टेस्ट करियर का बेस्ट प्रदर्शन होगा।
दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने अपना पहला शिकार टीम के कप्तान जो रूट को बनाया। जो रूट का कैच बुमराह की गेंद पर 13 रन पर लोकेश राहुल ने पकड़ा। इसके बाद बुमराह ने पूरी तरह से जम चुके जोस बटलर को आउट किया। उन्होंने 106 रन बनाकर खेल रहे बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम को बड़ी राहत दिलाई। इसके बाद उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को शून्य के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद बेहतरीन बल्लेबाज क्रिस वोक्स को उन्होंने 4 रन पर पंत के हाथों कैच करवा दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड 20 रन पर बुमराह का पांचवां शिकार बने।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
