रक्षाबंधन पर गौतम गंभीर ने पेश की मिसाल, जानकर आप भी उन्हें करेंगे सलाम
नई दिल्ली। क्रिकेट सितारों के दरियादिली और सराहनीय कार्यों की कई कहानियां हमारे दिलों में घर कर गई हैं लेकिन लंबे समये से क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर अक्सर अपने देशप्रेमी ट्वीट और सामाजिक सरोकारों वाले कार्य से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं और प्रभावित भी करते हैं। ऐसा ही एक किस्सा गंभीर का एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है जिसे जानकर आप गंभीर को सलाम करेंगे। गौरतलब हो कि गौतम भले ही मैदान से दूर हों लेकिन वो अपने अलग अंदाज में किए गए सामाजिक कार्यों की बदौलत अब भी अपने प्रशंसकों और करोड़ों हिंदुस्तानियों के दिल पर राज करते हैं। बता दें कि अब गंभीर ने बहन-भाई के त्यौहार राखी पर ऐसी मिसाल पेश की है जिसे सुनकर हर कोई उन्हें सलाम करेगा।
“It’s not about being a man or a woman. It’s about being a HUMAN.” With proud transgenders Abhina Aher and Simran Shaikh and their Rakhi love on my hand. I’ve accepted them as they are. Will you? #respecttransgenders pic.twitter.com/6gBOqXu6nj
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 25, 2018
पेश की मिसालः दरअसल गंभीर एक रेडियो द्वारा राखी पर करवाए गए एक प्रोग्राम में पहुंचे थे। वहां उन्होंने पहले से मौजूद ट्रांसजैंडर से न सिर्फ राखी बंधवाई बल्कि साथ ही लोगों को ट्रांसजैंडर की इज्जत करने की सलाह भी दी। गंभीर ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर डाली पोस्ट में चार फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह सिर्फ पुरुष और महिलाओं की बात नहीं है बल्कि यह बात है मनुष्य की। ट्रांसजैंडर अभिना अहीर और सिमरण शेख ने मेरे हाथ पर प्यार से राखी बांधी। मैंने इसी तहे दिल से स्वीकार किया। क्या आपने किया? रैस्पैक्ट ट्रांसजैंडर। उनका यह मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
