सैफ कपः मालदीव को हराकर अपनी बादशाहत बरकरार रखना चाहेगी भारतीय फुटबॉल टीम
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम का जलवा अब भी कायम है, सैफ कप के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर भारत ने फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं अब तक भारत ने सात बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीता है और वह टूर्नामेंट के 11 संस्करणों में 10 बार फाइनल में पहुंची है। गौरतलब हो कि शनिवार को होने वाले इस महामुकाबले के फाइनल से पूर्व भारतीय कोच कोंस्टेनटाइन ने कहा- हालांकि हमने ग्रुप चरण में मालदीव को हराया था लेकिन नेपाल के खिलाफ मालदीव के प्रदर्शन को देखते हुए हम उन्हें हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकते हैं। उन्होंने जवाबी हमलों में गोल किए हैं और उनके अंतिम दो गोल 15 मिनटों के अंदर हुए थे। कोच ने कहा- हमें यह ध्यान रखना होगा कि उनके 3 मुख्य खिलाड़ी हमारे खिलाफ नहीं खेले थे। हम उन्हें पूरा सम्मान देंगे लेकिन हम खिताब जीतने के लिए खेलेंगे।
वहीं कप्तान सुभाशीष बोस ने भी विश्वास जताया कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और खिताब बरकरार रखेगी। इस मैच में लाललियानजुआला छांगटे नहीं खेल पाएंगे जो पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में बाहर किए गए थे। कोंस्टेनटाइन को लगता है कि इस मैच में उनकी कमी खलेगी। लेकिन बाकी खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि भारत-मालदीव के बीच यह फाइनल मुकाबला शाम 6.30 को शनिवार को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
