आखिर क्या है रवि शास्त्री से 20 साल छोटी इस बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस का रिश्ता, जिसने मचाया है धमाल
नई दिल्ली। क्रिकेट स्टार्स और बॉलीवुड की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। भारत में कई ऐसे उदाहरण हैं जो बताते हैं कि खेल जगत और सिनेमा का रिश्ता काफी नजदीकियों वाला है। कई खिलाड़ियों की ये नजदीकियां शादी के बंधन में बंधी तो कईयों के दिल के अफसाने सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित रहे। हालांकि इसी वजह से एक और नाम इन दिनों सुर्खियों में है और वो नाम है टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का । स्पॉटबाय की रिपोर्ट के मुताबिक 56 साल के रवि शास्त्री इन दिनों 36 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर के प्रेम में गिरफ्तार हैं। बीते दो साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन दोनों ने ही इस बात की भनक किसी को लगने नहीं दी है।

बीस साल छोटी हैं निमरत कौर
रिपोर्ट की माने तो 'लंच बॉक्स' और 'एयरलिफ्ट' जैसी फिल्मों में काम करके सुर्खियां बटोर चुकी निमरत कौर की मुलाकात पहली बार रवि शास्त्री से 2015 में जर्मन लग्जरी कार की लॉन्चिंग के दौरान हुई थी, जहां दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी पसंद आया, जिसके बाद दोनों की मुलाकात प्रेम कहानी में बदल गई।

रवि शास्त्री हैं तलाकशुदा
खास बात ये है कि रवि शास्त्री तलाकशुदा हैं, उन्होंने साल 2012 में अपनी पत्नी और पत्रकार रितु से शादी के 22 साल बाद तलाक ले लिया था। दोनों को शादी से एक बेटी अलिका है, जबकि निमरत कौर अब तक सिंगल हैं। फिलहाल शास्त्री और अभिनेत्री दोनों की ओर से इस बात पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ना तो दोनों में से किसी ने इस रिश्ते का खंडन किया है और ना ही स्वीकारा है। आपको बता दें कि शास्त्री इन दिनों इग्लैंड में इंडियन टीम के साथ दौरे पर हैं जबकि निमरत इन दिनों एक वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हैं।

कई बॉलीवुड स्टार से रहा है रिश्ता
वैसे आपको बता दें कि भारतीय टीम के वर्तमान कोच और अस्सी के दशक के सुपर स्टार रवि शास्त्री का इतिहास काफी रंगीन रहा है। ये पोस्टर ब्वॉय कहे जाते थे। कहा जाता है कि उस समय ये बॉलीवुड हसीना अमृता सिंह के प्रेम में गिरफ्तार थे। रवि शास्त्री और अमृता सिंह का अफेयर उस वक्त न्यूज चैनल और मैंगजिन में काफी सुर्खियां बना था क्योंकि अक्सर अमृता सिंह को स्टेडियम में शास्त्री का सपोर्ट करते और चीयर करते देखा जाता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
