ASIA CUP 2018: वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया को किया आगाह, बोले- इस पाकिस्तानी खिलाड़ी से बच के रहना
नई दिल्ली। एशिया कप का आगाज होने में कुछ ही दिन शेष है।यूं तो हर मैच का अपना रोमांच होगा लेकिन 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच की भिड़ंत को लेकर होने वाले रोमांच का अंदाजा लगाया जा सकता है। भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत से पहले दोनों टीमें अपनी कमर कस चुकी हैं। इस दौरान भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने रोहित शर्मा एंड कंपनी को पाकिस्तान के एक खिलाड़ी से बचकर रहने के सलाह दी है। और कहा है कि इस खिलाड़ी के खिलाफ खास रणनीति बनानी होगी।दरअसल वीवीएस लक्ष्मण ने रोहित एंड कंपनी को पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक से बचकर रहने की हिदायत दी है।
शोएब मलिक खड़ी कर सकते हैं मुश्किल:
19 सितंबर को होने वाले मुकाबले से पहले लक्ष्मण का मानना है कि शोएब मलिक भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। मलिक का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। लक्ष्मण का मानना है कि शोएब स्पिन अच्छा खेलते हैं और भारत के लिए मीडिल ओवर्स में खतरा सबित हो सकते हैं।
ऐसा रहा है एशिया कप में शोएब का रिकॉर्ड:
शोएब मलिक ने एशिया कप के 16 मैचों में 63.27 की बेहतरीन औसत से 696 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। एशिया कप में शोएब ने भारत के खिलाफ 3 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 153.50 के औसत से 307 रन बनाए हैं, जिसमें 143 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है। मलिक वने एशिया कप में जमाए अपने 3 शतकों में से 2 शतक भारत के खिलाफ ही लगाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में भी मलिक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 3 मैचों में 3 विकेट भी चटकाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

