Asia Cup 2018 के बारे में क से ज्ञ तक, जानिए सबकुछ
नई दिल्ली। एशिया कप का आगाज शुरू हो चुका है। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2018 का पहला मुकाबला है।एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। एशिया कप से जुड़ी कई बातें हैं और ढेर सारे आकड़ें हैं।एशिया कप का आगाज 1984 में अरब अमीरात यानी यूएई में किया गया था। उस साल सिर्फ भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने ही भाग लिया था। कब किसने एशिया कप अपने नाम किया, कब एशिया कप का फॉरमेट बदला ऐसी कई बातें।हम आपको बता रहे हैं एशिया कप के बारे में क से ज्ञ तक यानी सबकुछ।
संस्करण: 13 (इस बार 14वीं बार खेला जाएगा)
- 2018 फॉरमेट: वनडे
- सबसे सफल टीम: भारत (5 वनडे खिताब और एक T20 खिताब)
- मौजूदा विजेता: भारत
- सबसे सफल बल्लेबाज: श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (1220 वनडे रन)
- सबसे सफल गेंदबाज: श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (30 वनडे विकेट)
- कब कौन किसने अपने नाम किया एशिया कप
- 1984 (शारजाह) विजेता: भारत
- 1986 (श्रीलंका) विजेता: श्रीलंका
- 1988 (बांग्लादेश) विजेता: भारत
- 1990-91 (भारत) विजेता: भारत
- 1995 (यूएई) विजेता: भारत
- 1997 (श्रीलंका) विजेता: श्रीलंका
- 2000 (बांग्लादेश) विजेता: पाकिस्तान
- 2004 (श्रीलंका) विजेता: श्रीलंका
- 2008 (पाकिस्तान) विजेता: श्रीलंका
- 2010 (श्री लंका) विजेता: भारत
- 2012 (बांग्लादेश) विजेता: पाकिस्तान
- 2014 (बांग्लादेश) विजेता: श्रीलंका
- 2016 (बांग्लादेश) विजेता: भारत
इस बार एशिया कप का आयोजन दुबई में किया गया है। बता दें कि सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे शुरू होंगे।
मैच शेड्यूल:
ग्रुप स्टेज:- 15 सितंबर- बांग्लादेश vs श्रीलंका (दुबई)
16 सितंबर- पाकिस्तान vs हांग कांग (दुबई)
17 सितंबर- श्री लंका vs अफगानिस्तान (अबु धाबी)
18 सितंबर- भारत vs हांग कांग (दुबई)
19 सितंबर- भारत vs पाकिस्तान (दुबई)
20 सितंबर- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान (अबु धाबी)
सुपर फोर:-
21 सितंबर- ग्रुप-ए विनर vs ग्रुप-बी रनर-अप (दुबई)
21 सितंबर- ग्रुप-बी विनर vs ग्रुप-ए रनर-अप (अबु धाबी)
23 सितंबर- ग्रुप-ए विनर vs ग्रुप-ए रनर-अप (दुबई)
23 सितंबर- ग्रुप-बी विनर vs ग्रुप-बी रनर-अप (अबु धाबी)
25 सितंबर- ग्रुप-ए विनर vs ग्रुप-बी विनर (दुबई)
26 सितंबर- ग्रुप-ए रनर-अप vs ग्रुप-बी रनर-अप (अबु धाबी)
28 सितंबर- फाइनल (अबु धाबी)
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अम्बाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (उप कप्तान), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, दिनेश कार्तिक, खलील अहमद।
पाकिस्तान :
सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), फखर जमां, शान मसूद, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, इमाम उल हक, आसिफ अली, शदाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद आमिर, शोएब मलिक, जुनैद खान, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी।
बांग्लादेश :
मशरफी मुर्तजा (कप्तान), तमिम इकबाल, लिटन कुमार दास, मुश्फिकर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह रियाद, मोमिनुल हक, अरिफुल हक, मोहम्मद मिथुन, मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मोसादेक हुसैन, नजमुल इस्लाम, नजमुल हुसैन शांतो, अबु हिदर रोनी।
श्रीलंका :
एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुसाल परेरा, कुसाल मेंडिस, उपुल थरंगा, तिसारा परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, दासुन शनाका, कासुन रजीता, अकिला धनंजय, अमिला अपोंसो, लसिथ मलिंगा, दुष्मंत चामीरा, दिलरूवान परेरा, शेहान जयसूर्या।
अफगानिस्तान :
असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, इहसानुल्लाह जनत, हसमतुल्लाह शाहिदी, नजीबुल्लाह जदरान, मुनीर अहमद, जावेद अहमदी, मोहम्मद नबी, रहमत शाह, गुलबदन नायब, समिउल्लाह शेनवारी, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, मुजीब जदरान, आफताब आलम, यास्मीन अहमदजई, सैयद शिरजाद।
हांगकांग :
अंशुमन रथ (कप्तान), एजाज खान, बाबर हयात, कैमरन मैकाल्सन, क्रिस्टोफर कार्टर, अहसन खान, अहसन नवाज, अरशद मोहम्मद, किनचिट शाह, नदीम अहमद, राग कपूर, स्कॉट मैकेहनी, तनवीर अहमद, तनवीर अफजल, वकास खान और आफताब हुसैन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
