Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Asia Cup 2018: भारतीय टीम दुबई के लिए रवाना, कल से शुरू करेगी अभ्यास

नई दिल्ली। इंग्लैंड का दौरा खत्म करने के बाद भारतीय टीम दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए रवाना हो गई है। भारत एक बार फिर एशिया का किंग बनने की पूरी कोशिश करेगा। 15 सितंबर से एशिया कप शुरू हो रहा है और डिफेंडिंग चैम्पियन भारत की कोशिश इसमें अपने बादशाहत को बरकरार रखने की होगी। मिल रही जानकारी के मुताबिक एशिया कप के लिए टीम इंडिया रवाना हो चुकी है।

आज दुबई पहुंचेगी टीम
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया ने भारत लौटने के बाद दुबई की उड़ान भरी। एशिया कप के शेड्यूल के मुताबिक टीम इंडिया का पहला प्रैक्टिस सेशन 14 सितंबर को होगा, जबकि दूसरा 15 सितंबर को और तीसरा प्रैक्टिस सेशन 16 सितंबर को।

अन्य टीमों ने शुरू किया अभ्यास
एशिया कप के लिए हांग कांग पाकिस्तान , श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें पहले ही UAE पहुंच चुकी है और इन्होंने अपना अभ्यास भी शुरू कर दिया है। एशिया कप में भारत अपने अभियान का आगाज 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ करेगा जबकि 19 सितंबर को भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी।

Story first published: Thursday, September 13, 2018, 18:04 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+