फुटबॉल ट्रेनिंग से ब्रेक लेकर ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट उसेन बोल्ट
नई दिल्ली। अपने रफ्तार के लिए विश्व भर में खासे मशहूर फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने वायदे के मुताबिक अपनी फुटबॉल ट्रेनिंग से ब्रेक लिया है और आस्ट्रेलिया से चले गए हैं। बोल्ट के ए लीग क्लब ने यह जानकारी दी।जमैका का यह सुपरस्टार पेशेवर फुटबॉल खेलने के अपने सपने को साकार करने के लिए सिडनी के उत्तर में 75 किमी दूर गोसफोर्ड आया था।
बोल्ट पिछले महीने सेंट्रल कोस्ट मरीनर्स के साथ ट्रेनिंग के लिए यहां पहुंचे थे।बोल्ट ने ए लीग टीम के साथ तीन हफ्ते ट्रेनिंग की और अगस्त के आखिरी हिस्से में सत्र पूर्व मैच में क्लब की ओर से 20 मिनट के लिए मैदान में उतरे थे।मरीनर्स ने शनिवार को कहा, ''उसेन बोल्ट पूर्व निर्धारित प्रतिबद्धता के अनुसार नौ सितंबर से 16 सितंबर तक विदेश में रहेंगे।''
ये भी पढ़ें - फुटबॉल: 11 साल में पहली बार लियोन मेसी नहीं कर पाए ये कारनामा
इससे पहले आस्ट्रेलिया का सेंट्रल कोस्ट मरीनर्स आठ बार के इस ओलंपिक चैंपियन की मदद करने के लिए सहमत हो गया था जिससे कि उनका पेशेवर फुटबॉलर बनने का सपना पूरा हो सके। खेलने का अनुबंध हासिल करने की कवायद के तहत बोल्ट को इस क्लब के साथ अनिश्चिकाल के लिए ट्रेनिंग करने की स्वीकृति देनी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
