आरपी सिंह ने इस भावुक ट्वीट के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
नई दिल्ली। कभी अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर विपक्षी टीम को खासा परेशान करने वाले आरपी सिंह ने मंगलवार को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया । उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखकर अपने संन्यास की घोषणा की। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले आरपी सिंह ने 2004 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान एक पारी में 8 विकेट झटककर सभी को हैरान कर दिया था और इसी प्रदर्शन के चलते उन्होंने 13 साल पहले चार सितंबर को ही जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने करियर का आगाज किया था। बता दें कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू मुकाबले में भी 5 विकेट झटककर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता था।
— R P Singh (@rpsingh) September 4, 2018
वहीं इसके बाद ही वह तीनों फॉर्मेट में खेलने लगे थे। साल 2007 में पहले टी20 वर्ल्ड कप में जब भारत चैंपियन बना था तो उसमें भी आरपी सिंह का खासा सहयोग था। अपने इस भावुक संदेश में उन्होंने अपनी करियर की हर छोटी-बड़ी बात शेयर की है। आरपी सिंह ने बताया कि जब वो अपने देश की जर्सी पहनकर मैदान में उतरते थे तो शायद वो ही उनके जीवन का सबसे सुखद पल होता था। बता दें कि आरपी सिंह के नाम टेस्ट करियर में 40 विकेट तो 58 एकदिवसीय मुकाबलों में 69 व्केट दर्ज हैं। वहीं आईपीएल में भी उन्होंने अपना जलवा बिखेरा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
