धोनी और विराट इंग्लैंड जाकर खेल सकते हैं यह टूर्नामेंट, BCCI दे सकता है हरी झंडी
नई दिल्ली। इन दिनों आईपीएल की धूम मची है। आईपीएल के खेल ने मानो क्रिकेट की नई परिभाषा गढ़ दी है, हर गेंद पर मैच का रुख बदल जाता है। शायद यही इस खेल की विशेषता भी है। गौरतलब हो की क्रिकेट के प्रारूपों में बदलाव होते रहे हैं पहले टेस्ट मैच , फिर वनडे, टी20 और फिर आईपीएल की तर्ज पर टी20 ऐसे में इन दिनों एक और बदलाव इस खेल में देखने की चर्चा जोरों पर है, इस बात में कोई संशय नहीं है की खेल के हर प्रारूपों ने इस खेल को और ज्यादा रोचक और बेहतरीन बनाया है। दरअसल इंग्लैंड में 2020 में 120 गेंदों की जगह 100 गेंदो का खेल खेला जाना प्रस्तावित है। इस मुकाबले में भारत के भी कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।
भारत के खिलाड़ी होंगे शामिलः इस 100 गेंदों के होने वाले खेल में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी का भी नाम प्रमुखता से शामिल है।अगर खबरों की मानें तो बीसीसीआई इस बात की जल्द ही पुष्टि भी कर सकता है। एक अंग्रेजी बेबसाइट की खबर के अनुसार बीसीसीआई इस लीग में अपने खिलाड़ियों को भेज सकती है जिससे की टूर्नामेंट को काफी फायदा पहुंचेगा। गौरतलब हो की इन दिनो क्रिकेट में कई सारे नए प्रयोग हो रहे हैं जिसमें की महिलाओं के लिए शुरू किए गए आईपीएल की तर्ज पर टी20 मुकाबले को भी देखा जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
