Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियन गेम्स 2018 : 20 साल बाद फाइनल में पहुंचकर महिला हॉकी टीम ने मचाया धमाल, चीन को दी पटखनी

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का 11वां दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। इस दिन भारत ने दो गोल्ड मेडल और एक-एक सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर इस दिन को खास बना दिया। वहीं इस दिन को और खास बनाने में सबसे बड़ा हाथ भारतीय महिला हॉकी टीम का रहा जिसने चीन को 1-0 से मात देकर इस बेहद रोमांचक मुकाबले में बाहर का रास्ता दिखाया और फाइनल में जगह बनाई। बता दें कि 20 साल बाद भारत एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची है। वहीं दूसरी तरफ चीन इस बार फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी है। इस मुकाबले से पहले भी खिलाड़ियों ने धमाल मचाया था और अब तक खेले गए इससे पहले चारों मैच में भी शानदार जीत दर्ज की थी।

ऐसे रहा मुकाबलाः वास्तव में शायद यह एशियन गेम्स का अबतक का सबसे रोमांचक मुकाबला था जिसके तीन हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं दाग सकीं थीं और दोनों ही टीमों ने कई मुकाबले भी गंवाए थे। वहीं इस खेल के 52वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिली, जिसमें गुरजीत कौर ने अपने शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल किया और मैच का पहला गोल दागा, वहीं इसके बाद चीन ने अपना गोलकीपर तक बदला लेकिन वो भारत के हाथ से जीत नहीं छीन सके और भारत ने फाइनल का टिकट पा लिया। वहीं 1998 के बाद पहली बार महिला टीम एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची है अब भारत का सामना फाइनल में अब जापान से होगा।

Story first published: Wednesday, August 29, 2018, 20:29 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+