नोवाक जोकोविच तोड़ देंगे रोजर फेडरर का रिकॉर्ड! इस खिलाड़ी का दावा
नई दिल्ली। यूएस ओपन के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 6-3, 7-6, 6-3 से हराकर तीसरी बार यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया। जुआन मार्टिन डेल पोत्रो का मानना है कि नोवाक जोकोविच अपने कैरियर में रोजर फेडरर का 20 ग्रैंडस्लैम का रिकार्ड तोड़कर सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी बन सकते हैं ।जोकोविच ने डेल पोत्रो को 6 . 3, 7 . 6, 6 . 3 से हराकर तीसरा अमेरिकी ओपन और 14वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता।
डेल पोत्रो ने कहा ,'' वह फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। उसके नाम 14 ग्रैंडस्लैम हो चुके हैं और इस साल उसने दो खिताब जीते । वह फिट है और उसके पास अच्छी टीम है। उम्मीद है कि वह, रफेल नडाल और फेडरर ग्रैंडस्लैम के लिये यूं ही एक दूसरे से भिड़ते रहेंगे। उन्हें इस तरह इतिहास रचते देखकर अच्छा लगता है ।''
पोत्रो नौ साल बाद फाइनल में:
पोत्रो के पास दूसरी बार यूएस ओपन जीतने का मौका था लेकिन इस हार के बाद उनका यह सपना टूट गया। इससे पहले उन्होंने 2009 में रोजर फेडरर को हराकर खिताब जीता था। जोकोविच ने पोत्रो को किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पांचवीं और कुल 15वीं बार हराया। फेडरर, जोकोविच, राफेल नडाल (स्पेन) और एंडी मरे (इंग्लैंड) की चौकड़ी ने पिछले 55 ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में से 50 जीते हैं। नडाल 17 और मरे 3 बार चैम्पियन बन चुके हैं।जोकोविच की पोत्रो पर यह 15वीं जीत रही जबकि ग्रैंडस्लैम में यह पांचवीं जीत रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
