Pics: शादी के बाद ट्रैक्टर पर चर्च से बाहर आए थे ‘देहाती' एलिस्टर कुक,जानिए उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें
नई दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी एलिस्टर कुक ने अंतरराष्ट्रीय किक्रेट को अलविदा कह दिया है। भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच कुक के करियर का अंतिम टेस्ट मैच होगा।यह उनका 161वां टेस्ट मैच होगा।कुक ने साल 2006 में भारत के खिलाफ नागपुर में अपने टेस्ट करियर की शरुआत की थी। कुक ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शतक (104 नाबाद) जड़ा था। जिसकी वजह से इसी साल उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वन-डे में डेब्यू करने का मौका मिला। कुक ने विरोधी टीमों के सामने दमदार क्रिकेट खेली और क्रिकेट के इतिहास में लंबे समय के लिए अपना नाम दर्ज करा लिया। कुक ने कम उम्र में कई कीर्तिमान अपने नाम किए।अपनी बल्लेबाजी के दम पर कुक ने इंग्लैंड को 24 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज जीतने में मदद की। एलिस्टर कुक से जुड़ी कई सारी दिलचस्प बातें हैं।

किसान का बेटा:
एलिस्टर कुक के पिता ने एक किसान थे, इसलिए उनकी दिलचस्पी हमेशा से खेती बाड़ी के कामोंं में रही। इस काम से जुड़ी रही। उनकी मां स्टेफनी एक स्कूल टीचर थी। स्कूल के दिनों में कुक एक बेहतरीन काफी होनहार छात्र थे।

एलिस्टर कुक को शहनाई बजाना पसंद :
क्रिकेट के मैदान पर देखकर आपको शायद ही इस बात का अंदाजा हो कि एलिस्टर कुक सेमी प्रो क्लारीनेट (शहनाई) बजाने में भी काफी माहिर हैं। कुक ने स्टुडियो में कई बार अपनी कंपोजिशन से म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गजों को चौंकाया है। वह जितने बेहतरीन खिलाड़ी थे, उतने ही जबर्दस्त क्लारीनेट प्लेयर भी।

बचपन की दोस्त संग शादी:
कुक ने अपनी बचपन की दोस्त एलिस हंट से साल 2011 में शादी की थी। कुक के दो बेटें हैं, जिनमें एल्सी का जन्म अप्रैल 2014 में हुआ था, जबकि इसाबेल का जन्म अक्टूबर 2016 में हुआ था।

शादी करके ट्रैक्टर पर गए थे:
एलिस हंट से उन्होंने 2012 में शादी की थी। शादी को लेकर एक वाक्या प्रसिद्ध है।शादी के बाद चर्च से यह जोड़ा ट्रैक्टर में निकला।इस बात की खूब चर्चा हुई थी।

दिल से ‘देहाती' हैं कुक:
साउथ-वेस्ट ईस्ट इंग्लैंड के ग्लूसेस्टर में जन्मे कुक ने बेडफोर्डशायर की एक लड़की से शादी की थी। कुक की ससुराल की आधी से ज्यादा आबादी गांवों में रहती है। उनकी पत्नी का परिवार वहां खेती-बाड़ी करता है, जिसके साथ वक्त बिताना कुक को बहुत पसंद है। कुक खुद कई मौकों पर कह चुके हैं कि वे दिल से देहाती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
