Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : जयवर्धने सबसे सफल बल्लेबाज

दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन रहे। पीटरसन के बल्ले से कुल 248 रन निकले। इसके बाद पाकिस्तान के सलमान बट्ट (223), इंग्लैंड के क्रेग केसवीटर (222) और भारत के खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना (219) का क्रम रहा।

जयवर्धने विश्व कप के तीनों संस्करणों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 18 मैचों में 615 रन दर्ज हैं जबकि पीटरसन 580 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पीटरसन ने विश्व कप में कुल 15 मैच खेले हैं।

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान हालांकि तीसरे संस्करण में सफलता की कहानी नहीं लिख सके लेकिन पिछले दो संस्करणों की कामयाबी के कारण वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब भी तीसरे क्रम पर हैं। दिलशान के नाम 453 रन दर्ज हैं।

इस क्रम में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (444) और वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल (442) क्रमश: चौथे और पांचवें क्रम पर हैं जबकि श्रीलंकाई टीम के कप्तान कुमार संगकारा (420) छठे और पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (412) सातवें क्रम पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+