INDvsENG: मैदान पर धवन को भांगड़ा करते देख, कमेंट्री बॉक्स में भज्जी संग नाचने लगा यह विदेशी खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में मैदान पर शिखर धवन अपने बल्ले से लोगों को भले लुभा ना पा रहे हों लेकिन दर्शकों का मनोरंजन शिखर भांगड़े से करा रहे हैं। जी हां, पांचवें और अंतिम टेस्ट एलिस्टर कुक का अंतिम टेस्ट मैच है लोगों की निगाहें उन पर जमीं रही लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब भारतीय टीम के गब्बर यानी शिखर धवन ने मैदान मार लिया।
दरअसल, मैच के दौरान वह बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान वहां ढोल बज रहा था और दर्शक शिखर के नाम का शोर कर रहे थे। भारतीय ओपनर बल्लेबाज ने भी ढोल की थाप पर भांगड़ा के कुछ मूव्स दिखा दिए। उनके ऐसा करते ही दर्शकों का शोर और भी बढ़ गया।
शिखर के इस भांगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही। लोग जमकर इसे लाइक और रिट्वीट कर रहे हैं।
@SDhawan25 at the Oval. Loving it and the boys' fightback in the final Test with @thebharatarmy Come on India!!!!! pic.twitter.com/14ubQmQdsz
— Krishnan Chakrapani (@krishnanc33) September 7, 2018
वहीं मैच के हाल पर नजर डाले तो पहले दिन इंग्लिश टीम ने अब तक 90 ओवरों में 7 विकेट पर 198 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की टीम शुरुआत में टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए थे। एलिस्टर कुक (71) काफी शानदार बैटिंग कर रहे थे। लेकिन शाम तक भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया। भारत की ओर से इशांत शर्मा ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
Cricket On but Bhangra Rules . Mr. Cool @SDhawan25 and Turbanator @harbhajan_singh showing some Punjabi moves #IndiavsEngland @BCCI @ICC @ECB_cricket should add Bhangra to every test match to spice it up :-) #PataudiTrophy2018 pic.twitter.com/i1vlN4TBVk
— Sabby Sabharwal (@sabby2707) September 7, 2018
धवन के इस भांगड़े को देखकर कमेंट्री में बैठे हरभजन सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए और इस दौरान कमेंट्री बॉक्स में हरभजन सिंह के साथ बैठे डेविड लॉयड को भी भांगड़ा कराने लगे। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
