Winter Olympics: स्वीडन के नाम रहा पहला गोल्ड, 34वें स्थान पर रहे भारत के शिवा केशवन
प्योंगचांग। स्वीडन की कैरोलेट काला ने प्योंगयोंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों के पहले दिन महिलाओं की क्रॉस कंट्री स्की स्पर्धा जीतकर इन खेलों का सर्वप्रथम स्वर्ण पदक अपने नाम किया। काला ने महिलाओं की 7.5 किलोमीटर प्लस 7.5 किलोमीटर स्कायथलॉन में शीर्ष स्थान के साथ स्वर्ण जीता। वहीं, नोर्वे की मारित जोर्गेन विजेता से 7.8 सेकंड पीछे रहीं और रजत जीता जबकि फिनलैंड की क्रिस्टा पारमाकोस्की ने कांस्य जीता। 23वें विंटर गेम्स के पहले दिन 5 गोल्ड समेल 15 मेडल का फैसला हुआ। सबसे ज्यादा 2 गोल्ड जर्मनी ने जीते।
वहीं भारत के शिवा केशवन प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक खेलों में पुरुष एकल ल्यूज स्पर्धा के दो राउंड की हीट के बाद 34वें स्थान पर रहे। केशवन छठी और आखिरी बार शीतकालीन ओलंपिक खेल रहे हैं । वह पहली हीट के बाद 36वें स्थान पर थे लेकिन दूसरी में बेहतर प्रदर्शन करके 31वें स्थान पर रहे। हीट के दो राउंड रविवार को भी होंगे जिसके बाद विजेता का निर्धारण होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
