दिग्गज टेनिस स्टार सेरेना ने की ब्लैक कैट सूट में वापसी, वजह जानकर आप चौंक जाएंगे
नई दिल्ली। अमेरिकी स्टार सेरेना विलियम्स ने फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के पहले दौर में चेक गणराज्य की क्रिस्टिना प्लिस्कोवा को हराकर ग्रैंडस्लैम में जीत से वापसी की। ओपन युग में 23 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली सेरेना का सामना अब दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी से होगा। इस मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए स्टार प्लेयर सेरेना को काले रंग के सूट में खेलते हुए देखा गया और इस मुकाबले के बाद उन्होंने कहा की इस ब्लैक कैट सूट में खेलते हुए उन्हें सुपर हीरो जैसा महसूस हो रहा था। पेरिस में 2002, 2013 और 2015 की चैम्पियन सेरेना ने मैच के बाद बताया कि मैं पिछले साल नहीं खेल सकी क्योंकि मैं मां बनी थी, लेकिन वापसी कर बहुत खुशी हो रही है।
Catsuit anyone? For all the moms out there who had a tough recovery from pregnancy—here you go. If I can do it, so can you. Love you all!! pic.twitter.com/xXb3BKDGNF
— Serena Williams (@serenawilliams) May 29, 2018
इस वजह से पहनी ऐसी ड्रेसः एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ब्लैक सूट को पहनने के पीछे सेरेना विलियम्स का कहना है कि पिछले साल सितंबर में बेटी के जन्म के बाद उन्हें खून के थक्कों की समस्या होने लगी थी। वह इस प्रकार के सूट को इसलिए, पहन रही हैं, ताकि उनके शरीर में सही तरीके से खून संचारित हो सके। बता दें की इन दिनों पेरिस में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है, इस भीषण गर्मी में भी 23 ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सेरेना ने चेक गणराज्य की क्रिस्टिना प्लिस्कोवा को हराकार अगले दौर में प्रवेश किया। उन्होंने कहा की मुझे इस सूट को पहनकर एक योद्धा जैसा महसूस हो रहा है।
Story first published: Wednesday, May 30, 2018, 16:58 [IST]
Other articles published on May 30, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
