Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केविन पीटरसन ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को किया ट्रोल, कहा- तुम 13वें नंबर पर बल्लेबाजी करो

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस के चलते इस समय लोग लॉकडाउन में हैं। इसमें खेल जगत के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं जो कि समय बिताने के लिये सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। पिछले दिनों रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट करके सुर्खियों में आने वाले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन एक बार फिर से चर्चा में हैं। किसी भी खिलाड़ी को लेकर बेबाक राय रखने वाले केविन पीटरसन आजकल इंस्टाग्राम पर लाइव इंटरव्यू कर रहे हैं और इस बार पीटरसन ने पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद से बात की जहां पर बातचीत के दौरान उन्होंने इस पाकिस्तानी को खिलाड़ी जबरदस्त ट्रोल कर दिया।

और पढ़ें: वसीम जाफर ने बताया मौजूदा दौर में किस खिलाड़ी के पास है बेस्ट क्रिकेट ब्रेन

पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद पिछले काफी समय से अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पार रहे हैं जिसको लेकर पीटरसन ने उनसे सवाल किये और जब शहजाद के जवाब ने उन्हें संतुष्ट नहीं किया तो उन्होंने उसे जबरदस्त ट्रोल कर दिया।

और पढ़ें: आरपी सिंह ने जारी की अपनी ऑल टाइम IPL टीम, धोनी, कोहली, रोहित को नहीं चुना कप्तान

पीएसएल में सुपर फ्लॉप होने को लेकर पीटरसन ने पूछा सवाल

पीएसएल में सुपर फ्लॉप होने को लेकर पीटरसन ने पूछा सवाल

अहमद शहजाद पिछले काफी समय से मैदान पर रन बनाने में नाकाम रहे हैं। हाल ही में हुए पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान वह क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेले जहां पर भी उनके हाथ सिर्फ असफलता ही लगी। शहजाद ने पीएसएल के 7 मैचों में सिर्फ 61 रन बनाये और सुपरफ्लॉप साबित हुए। पीटरसन ने लाइव चैट के दौरान शहजाद के खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा और कहा कि पीएसएल में उनके फ्लॉप रहने के पीछे क्या कारण था?

पीटरसन के इस सवाल के जवाब में शहजाद ने कहा,' मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश कि लेकिन शायद यह सीजन मेरे लिये अनुकूल नहीं था। मैंने काफी मेहनत की, प्रैक्टिस भी की लेकिन बल्ले से रन नहीं निकल पाये।'

पीटरसन बोले-यह बकवास नहीं सही कारण बताओ, दोस्त हूं पत्रकार नहीं

पीटरसन बोले-यह बकवास नहीं सही कारण बताओ, दोस्त हूं पत्रकार नहीं

अहमद शहजाद के इस जवाब से केविन पीटरसन खुश नजर नहीं आये और उन्होंने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को बकवास छोड़ सही जवाब देने को कहा। उन्होंने कहा कि वह उनके दोस्त न कि पत्रकार और न ही यहां पर कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है जिसमें उन्हें इस तरह के बहानों से भरे कचरे को पेश करना है। इसलिये सही कारण बताओ कि बल्ले से रन क्यों नहीं निकले।

शहजाद ने इसके जवाब में कहा कि तुम्हे सही कारण जानना है तो यह है कि मैं पीएसएल में 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने में असहज था।

पीटरसन ने किया ट्रोल, कहा- तुम 13वें नंबर पर बल्लेबाजी करो

अहमद शहजाद ने कहा कि पीएसएल में खराब फॉर्म के पीछे उनकी बल्लेबाजी का क्रम था, वह 3 नंबर पर बैटिंग करने में असहज थे। हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत टीम प्रबंधन से नहीं की और एक अच्छे साथी की तरह पूरी सीजन इस क्रम पर बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा कि यह पहला टूर्नामेंट था जिसमें उन्हें 3 नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ी। हलांकि शहजाद के इस जवाब से पीटरसन खुश नहीं दिखाई दिये और जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया।

उन्होंने कहा, 'तो आप नंबर 1 पर बल्लेबाजी करना नहीं चाहते, नंबर 2 पर खेल नहीं सकते, नंबर 3, 4 और 5 पर आपसे बल्लेबाजी होती नहीं है, मुझे लगता है कि तुम्हें अगले सीजन क्वैटा ग्लैडिएटर्स के लिये 13वें नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिये।'

पीटरसन बोले- तुम वैसे ही बकवास कर रहे है जैसे ड्रेसिंग रूम में करते हो

पीटरसन बोले- तुम वैसे ही बकवास कर रहे है जैसे ड्रेसिंग रूम में करते हो

पीटरसन के इस ताने पर शहजाद ने कहा कि ठीक है मैं कोशिश करूंगा कि मैं 13वें नंबर पर भी अपना बेस्ट दे सकूं। जिसके जवाब में पीटरसन ने कहा कि 13वें नंबर पर तुम बल्लेबाजी नहीं बल्कि टीम को पानी पिलाने का काम करोगे, अगर वो भी अच्छे से कर पाये तो।

इस दौरान दोनों के बीच कुछ बहस हुई और केविन पीटरसन ने शहजाद से पूछा कि वह लाहौर के उत्तरी हिस्से में क्या कर रहे थे। जिसके जवाब में शहजाद ने कहा, 'उस समय मैं क्वारैंटाइन में था।'

इस पर पीटरसन ने कहा, 'सॉरी आप बहुत ज्यादा बकवास कर रहे हैं। ठीक उसी तरह जिस तरह वह ड्रेसिंग रूम में करते हैं। मैं एक कान से सुन रहा हूं और दूसरे से निकाल रहा हूं।'

Story first published: Thursday, April 2, 2020, 14:59 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+