Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली या धोनी, जेमिमा रोड्रिग्‍स ने बताया काैन है उनका फेवरेट कप्तान

नई दिल्ली। माैजूदा समय बताैर कप्तान विराट कोहली ने काबिलेतारीफ काम किया है, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने भी कई ऐसे कीर्तिमान बताैर कप्तान किए जो अन्य कोई हासिल नहीं कर सका। लाॅकडाउन के कारण सभी खिलाड़ी घर में समय बिता रहे हैं। ऐसे में वह वीडियो चैट के जरिए क्रिकेट से जुड़ी दिलचस्प बातें करते हुए फैंस के साथ बने हुए हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स स्पोर्ट्स एंकर ऋद्धिमा पाठक के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं। इस दाैरान उन्होंने बताया कि काैन उनका फेवरेट कप्तान है।

फेवरेट पुरुष कप्तान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने एमएस धोनी का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'उनकी कप्तानी में खेलना फैंटेसी जैसा है, लेकिन मैं जानती हूं कि अब यह संभव नहीं है।'इस दौरान एक फैन ने उनसे जानना चाहा कि उनका पसंदीदा शॉट कौन-सा है? इस पर उन्होंने जवाब दिया- कवर ड्राइव। ऋद्धिमा ने भी तपाक से पूछ डाला कि यह शॉट उनकी नजर में कौन बेहतर लगा सकता है? या वह किसकी तरह लगाना चाहेंगी? जेमिमा ने बताया- बाबर आजम। मुझे उनकी कवर ड्राइव बहुत पसंद है।

इसके अलावा ऋद्धिमा ने जेमिमा से पूछा कि उनका दुनिया या भारत से फेवरिट मेल क्रिकेटर कौन है? इस पर जेमिमा ने बिना हिचकिचाए रोहित शर्मा का नाम लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी 10वीं की परीक्षा के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि क्रिकेट के टाइट शेड्यूल की वजह से 10वीं के फाइनल एक्जाम की तैयारी के लिए सिर्फ 6 दिन मिले थे। बावजूद इसके मैं 80% नंबर लाने में सफल रही। हालांकि, उन्होंने फैंस को सलाह दी कि वे सिर्फ 6 दिन में फाइनल एग्जाम की तैयारी करने की कोशिश नहीं करें।

Story first published: Friday, April 10, 2020, 20:34 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+