Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोदी पर कसा बीसीसीआई का शिकंजा (लीड-2)

बीसीसीआई की विशेष आम बैठक में शनिवार को मोदी पर लगे आरोपों को एक तरह से स्वीकार किया गया और अनुशासन समिति का पुनर्गठन भी किया गया। तीन सदस्यीय इस समिति में मनोहर की जगह पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया गया है। सिंधिया मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। समिति में अरूण जेटली और आईपीएल के अध्यक्ष चिरायु अमीन भी शामिल हैं।

बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मनोहर ने कहा, "बैठक में जो भी फैसले हुए, वह सर्वसम्मति से हुए। यहां तक कि अनुशासन समिति में सिंधिया को शामिल किए जाने का फैसला भी सर्वसम्मति से हुआ।"

उन्होंने कहा, "मुझ पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया था। इसलिए अनुशासन समिति में तीसरे व्यक्ति के रूप में सिंधिया को शामिल किया गया। वह बीसीसीआई की दैनिक गतिविधियों में शामिल नहीं हैं, इसलिए उन पर यह आरोप नहीं लगाया जा सकता।"

मनोहर ने मोदी द्वारा अपने और बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बाद जांच से खुद को अलग कर लिया था।

मनोहर ने कहा, "चर्चा के बाद तय हुआ कि इस मामले में मोदी या अन्य किसी भी व्यक्ति पर लगे आरोप साबित हुए तो अध्यक्ष उसके खिलाफ सिविल और आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का अधिकारी होगा।"

उन्होंने कहा, "मामले की वैधानिकता के आधार पर यह तय किया जाएगा कि सिविल या आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।"

उन्होंने यह भी कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम तब तक नहीं बेची जाएगी, जब तक कि बोर्ड अपनी जांच पूरी नहीं कर लेता।

यह समिति 26 अक्टूबर तक इस मामले में मोदी पर लगे बोली प्रभावित करने और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच करेगी।

मोदी पर आईपीएल के अध्यक्ष के तौर पर कई वित्तीय अनियमितताओं के माध्यम से करीब 1,200 से 1500 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। इसके मद्देनजर बीसीसीआई द्वारा मोदी पर आपराधिक मुकदमा दायर करने की संभावना है।

तीन कारण बताओ नोटिसों के जवाब में मोदी द्वारा दिए गए उत्तर को श्रीनिवासन द्वारा खारिज किए जाने और आगे की कार्रवाई के लिए आरोपों को बीसीसीआई की अनुशासन समिति को सौंपे जाने के बाद विशेष आम बैठक का आयोजन किया गया।

बीसीसीआई ने मोदी पर कई आरोप लगाते हुए उन्हें जवाब देने को लेकर नोटिस थमाया था। मोदी ने अपने खिलाफ जारी तीन नोटिसों का जवाब दिया था, लेकिन बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन ने उन्हें 'असंतोषजनक' कहकर नकार दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+