रोनाल्डो पिता बने, मां के नाम का खुलासा नहीं
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक खुद रोनाल्डो ने 'ट्विटर' और 'फेसबुक' के माध्यम से इस बात की जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने हालांकि अपने बच्चे की मां का नाम नहीं बताया।
इस संबंध में पुर्तगाली समाचार पत्र 'कैरियो दा मान्हा' का आकलन है कि रोनाल्डो के बच्चे की मां अमेरिकी नागरिक है।
रोनाल्डो ने अपने संदेश में लिखा है, "मुझे यह बताने में अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मैं हाल ही में पिता बना हूं। जैसा कि मेरे बच्चे की मां ने मेरे सामने शर्त रखी थी, मैं उसके नाम का खुलासा नहीं कर सकता। वह अपना नाम उजागर नहीं होने देना चाहती। मेरी बेटा मेरी देखरेख में बड़ा होगा।"
"इस संबंध में मैं इससे अधिक जानकारी नहीं मुहैया करा सकता। मैं लोगों से गुजारिश करता हूं कि वे मेरी निजता का सम्मान करते हुए इस संबंध में ज्यादा पड़ताल न करें।"
समाचार पत्र के मुताबिक रोनाल्डो के बच्चे का जून की शुरुआत में अमेरिका में जन्म हुआ है। रोनाल्डो ने अपनी प्रेमिका के साथ लॉस एंजेलिस और मियामी में पिछले वर्ष गर्मियों में लंबी छुट्टी बिताई थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रोनाल्डो की मां डोलोरोस और बहनें-एल्मा तथा केतिया रोनाल्डो के नवजात बेटे को पुर्तगाल लाने के लिए जरूरी कागजाती काम में जुटी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications