नई दिल्ली। सभी खेल प्रेमियों की नजर अब रूस में होने वाले फीफा विश्वकप पर है, जिसकी शुरुआत 14 जून से होने जा रही है। करीब एक महीने तक चलने वाले इस विश्वकप में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं वहीं सभी खिलाड़ी वार्मअप मैच और मैत्री मैचों के जरिए अपना अभ्यास भी कर रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर फीफा की तैयारी को लेकर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें एक वीडियो ने धूम मचा रखी है। दरअसल यह मुकाबला अंतरिक्ष में खेला गया और जीरो ग्रेविटी में खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया यह वीडियो देखकर आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर यह धमाल मचा रहा है।
हुआ कुछ यूंः दरअसल इन दिनों फीफा की तैयारियां जोरो पर है ऐसे में रूस के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्पेश सेंटर में इस प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दरअसल एंटॉन स्कैपलेरो और ओलेग औरटेम रूस के निवासी हैं और उन्होंने अपनी इस बेमिसाल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। ये वीडियो रूस की स्पेश एजेंसी रॉस्कामस ने जारी किया है। गौरतलब हो की रूस के 11 शहरों में कुल 32 टीमों के बीच 64 मुकाबले खेले जाने हैं।