पत्नी ने रोनाल्डो को बताया मेसी से बेहतर तो पति ने थमाया तलाक का नोटिस
नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का रोमांच जारी है, इस महासमर में दुनिया की 32 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन हर मुकाबले के साथ इस समर का रोमांच बढ़ता गया और टीमों की संख्या घटती गई। ऐसे में अब केवल 8 टीमें ही इस सफर का हिस्सा हैं जिनके बीच शुक्रवार से क्वार्टर फाइनल की जंग शुरू होगी। दुनिया के सबसे पसंद किए जाने वाले इस खेल की दीवानगी के कई किस्से हैं, हर खेल प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ी और टीम का सपोर्ट और उसका उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान में पहुंचता है और उसके प्रदर्शन को देखकर उसका दीवाना बन जाता है, लेकिन जरा सोचिए कि अगर पति और पत्नी दोनो का स्टार खिलाड़ी कोई और हो तो क्या होगा। दरअसल रूस में एक ऐसा ही चौंकाने वाला किस्सा सामने आया है जहां मेसी और रोनाल्डो में कौन बेहतर है इस बहस के चलते एक दंपती ने एक दूसरे को तलाक दे दिया ।

हुआ कुछ यूं
गौरतलब हो कि फुटबॉ़ल जगत के दो सुपस्टार खिलाड़ी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी भले ही अब इस विश्वकप का हिस्सा न हों लेकिन उनके फैंस के बीच अक्सर इस बात को लेकर बहस चलती है कि आखिर दोनो में बेस्ट कौन है। मेसी के फैंस उनके सर्वश्रेष्ठ होने की वकालत करते हैं तो रोनाल्डो के फैंस उनकी। वैसे तो यह बहस सामान्य है लेकिन 26 जून को अर्जेंटीना और नाइजीरिया के बीच खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में जब अर्जेंटीना को 2-1 से जीत मिली तो आर्सेन नाम के व्यक्ति ने मेसी की इस जीत पर जश्न मनाना शुरू कर दिया, इसी बीच उसकी पत्नी ने रोनाल्डो को मेसी से बेहतर बता दिया। वह लगातार रोनाल्डो को मेसी से बेहतर बताकर चिढ़ाए जा रही थी, ये बात आर्सेन को इतनी नागवार गुजरी की उसने अपना घर छोड़ दिया और सुबह होते ही अपनी पत्नी को तलाक का नोटिस भेज दिया।

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
रूसी मीडिया को दिए इंटरव्यू में आर्सेन ने बताया कि वह और उनकी पत्नी ल्युडमिला, 2002 के वर्ल्डकप में पहली बार मिले थे। यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। किसे पता था कि एक विश्वकप से शुरू हुआ उनके प्यार का सफर एक दूसरे विश्वकप में समाप्त हो जाएगा। इस घटना पर बोलते हुए आर्सेन ने कहा कि उनकी पत्नी उन्हे लगातार मेसी के नाम पर चिढ़ा रही थी। उसने बताया कि वह लगातार आइसलैंड के खिलाफ मैसी के पेनल्टी छोड़ने पर भी ताने मार रही थी। जिसकी वजह से मैंने वो घर और अपनी पत्नी को छोड़ने का फैसला कर लिया।

दोनो ही खिलाड़ियों की टीमों ने किया निराश
इस विश्वकप से पहले रोनाल्डो की पुर्तगाल और मेसी की टीम अर्जेंटीना को इस विश्वकप का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि इस टूर्नामेंट में पुर्तगाल और अर्जेंटीना के प्रदर्शन की बात करें तो मेसी की टीम प्री क्वार्टर मैच में फ्रांस से 4-3 से हारकर बाहर हुई तो रोनाल्डो की टीम का वर्ल्डकप जीतने का ख्वाब उरुग्वे ने तोड़ा। उरुग्वे ने पुर्तगाल को 2-1 से मात दी। वहीं संभवता यह इन दोनो ही खिलाड़ियों के लिए आखिरी विश्वकप भी साबित हो सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
