FIFA WORLD CUP 2018: रूसी सांसद ने महिलाओं को विदेशी फैंस के साथ शारीरिक संबंध न बनाने की दी चेतावनी

नई दिल्ली। दुनिया भर के खेल प्रशंसकों की नजर अब रूस में 14 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्वकप पर है। ऐसे में पूरी दुनिया के फैंस अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ियों का सपोर्ट करने के लिए रूस पहुंच रहे हैं। इस महामुकाबले की तैयारियां भी जोरों पर है इसी बीच रूस की संसद में फैमिली कमेटी की हेड तमारा प्लेटनेवा जो की कम्यूनिस्ट पार्टी से ताल्लुक रखती हैं उन्होंने अपने देश रूस की महिलाओं को सलाह दी है की वो फीफा विश्वकप में आए फैंस के साथ शारीरिक संबंध न बनाएं । उन्होंने कहा कि अकेली मां और अपनी नस्ल(जातीयता) को बचाए रखने के लिए यह जरूरी है।

कहा कुछ ऐसाः गौरतलब हो की प्लेटनेवा 70 वर्ष की हैं उन्होंने मोस्कवा के रेडियो स्टेशन पर कहा की उन्हें पूरी उम्मीद है की रूस की महिलाएं आने वाले फैंस को डेट नहीं करेंगी और उनके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगी। उन्होंने कहा कि रूस के फीफा की मेजबानी का मतलब हो सकता है कि यहां यंग महिलाएं हैं जो किसी फैंस से मिलेंगी और फिर संबंध बनाकर बच्चे को जन्म देंगी लेकिन मेरा भरोसा है की वो ऐसा नहीं करेंगी। उन्होंने इसे 1980 में मॉस्को में हुए ओलंपिक से जोड़ते हुए बताया कि उस समय कुछ स्थानीय महिलाओं ने बाहरी देश के लोगों से संबंध बनाए और फिर प्रेग्नेंट हो गईं थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की अगर ऐसा होता है तो ऐसे बच्चों की देखभाल सिर्फ उनकी मां ही करेगी सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

प्लेटनेवा के इस स्टेटमेंट की लोगों ने खासी आलोचना भी की है, रेडियो जर्नलिस्ट तात्यना ने ट्वीटर पर लिखा की मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं जो उन्होंने कहा, उन्हें इस बात का धायान रखना चाहिए की हमने फीफा के प्रचार में नो टू रेसिज्म की बात कही है। हालांकि प्लेटनेवा का यह कोई नया विवादित बयान नहीं है वो अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

Story first published: Thursday, June 14, 2018, 11:54 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+