द्रविड़ को पुत्ररत्न की प्राप्ति (लीड-1)
द्रविड़ दक्षिण अफ्रीका में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स टीम के लिए खेल रहे हैं। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय पत्नी के पास रहने के लिए वह स्वदेश आए हुए हैं।
बेहतरीन फार्म में चल रहे द्रविड़ ने रॉयल चैलेंजर्स टीम प्रबंधन को जानकारी दे दी है कि वह आईपीएल के आगे के मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
रॉयल चैलेंजर्स टीम के मालिक विजय माल्या का कहना है कि कप्तानी छीने जाने से नाराज द्रविड़ ने जानबूझकर यह कदम उठाया है।
द्रविड़ ने आईपीएल के पहले संस्करण के दौरान रॉयल चैलेंजर्स की कप्तानी की थी लेकिन केविन पीटरसन को टीम में लेने के साथ ही माल्या ने द्रविड़ की कप्तानी छीन ली थी।
पीटरसन भी केवल बुधवार तक आईपीएल में खेल सकेंगे। इसके बाद वह राष्ट्रीय टीम को अपनी सेवाएं देने के लिए स्वदेश लौट जाएंगे। द्रविड़ और पीटरसन की गैरमौजूदगी में जैक्स कालिस टीम की कमान संभालेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications