फीफा विश्व कप : अर्जेटीना और डेनमार्क की टीमें दक्षिण अफ्रीका पहुंचीं
फीफा विश्व कप-2010 की आयोजन समिति साउथ अफ्रीका (ओसी) के अध्यक्ष डॉक्टर इर्विन कोझा ने पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और मौजूदा कोच डिएगो मैराडोना के नेतृत्व में पहुंची अर्जेटीनी और पूरे दल-बल के साथ पहुंची डेनिश टीम के सभी खिलाड़ियों का टाम्बो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
इस अवसर पर कोझा ने कहा, "अर्जेटीना और डेनमार्क के यहां पहुंचने के साथ कुल चार टीमें विश्व कप में हिस्सा लेने आ चुकी हैं। इससे पहले ब्राजील और आस्ट्रेलियाई टीमें यहां पहुंच चुकी हैं। हम इन टीमों को शुभकामनाएं देते हैं और दक्षिण अफ्रीका में इनका स्वागत करते हैं। हमें खुश है कि काका और मेसी जैसे दिग्गज हमारे देश में पधार चुके हैं।"
दस आयोजन स्थलों पर 11 जून से 11 जुलाई तक खेले जाने वाले विश्व कप के लिए टीमों का 10 जून तक यहां पहुंचना जारी रहेगा। सबसे बाद में पहुंचने वाली टीम स्विट्जरलैंड की है, जो 10 जून को यहां पहुंचेगी।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications