बांड और टफी को करारमुक्त कर सकता है आईसीएल
आईसीएल ने कहा है कि करारमुक्त होने के लिए बांड और टफी को इसी हफ्ते आवेदन करना होगा। आईसीएल से मुक्त होने के बाद बांड और टफी राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए प्रयास कर सकते हैं।
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'संडे न्यूज' के मुताबिक वैश्विक वित्तीय संकट से परेशान आईसीएल आयोजन समिति ने कुछ खिलाड़ियों को करारमुक्त करने का फैसला किया है, जिससे कि वह अपने खर्च में कटौती कर सके।
उधर, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) के प्रमुख जस्टिन वॉन ने कहा है कि आईसीएल से नाता तोड़ने के बाद बोर्ड बांड और टफी जैसे खिलाड़ियों का खुले दिल से स्वागत करेगा।
वॉन ने कहा, "हम आईसीएल से नाता तोड़कर राष्ट्रीय टीम में वापसी करने का प्रयास करने वाले खिलाड़ियों की राह में कभी भी रोड़ा नहीं बनेंगे। हम चाहते हैं कि हमारे जो अच्छे खिलाड़ी आईसीएल के साथ जुड़े गए हैं, वे अतिशीघ्र राष्ट्रीय टीम को अपनी सेवाएं देने के लिए लौट आएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications