For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

SAFF U18 Championship: बांग्लादेश को हरा भारत ने जीता अपना पहला खिताब

नई दिल्ली। सैफ अंडर-18 चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में रविवार को भारतीय फुटबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश की टीम को हराकर पहली बार सैफ अंडर-18 चैम्पियनशिप का खिताब जीतने में कामयाब रही। रविवार को हुए इस फाइनल में बेहद रोमांच मैच में भारत ने बांग्लादेश को 2-1 से हराया। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अनुसार, इस महत्वपूर्ण मैच में भारत के लिए विक्रम प्रताप सिंह और रवि बहादुर राणा ने गोल किए। भारत ने इस आयु वर्ग में पहली बार सैफ चैम्पियनशिप खिताब जीता है।

भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत दमदार तरीके से करते हुए मैच के दूसरे मिनट में ही पहला गोल कर दिया। इस गोल के लिए टीम ने बेहतरीन मूव बनाया और विक्रम सिंह ने शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

और पढ़ें: La Liga Spanish league: ओसाउना को हरा लीग में टॉप पर पहुंची रियल मेड्रिड

शुरुआत में ही पिछड़ने के बाद भी बांग्लादेश की टीम ने हार नहीं मानी और वापसी के प्रयास जारी रखे। मैच के 22वें मिनट में भारत के गुरकीरत सिंह और विपक्षी टीम के मोहम्मद फाहीम को रेड कार्ड मिला।

मैच 40वें मिनट में बांग्लादेश को सफलता मिली और यासीन अराफात ने अपनी टीम के लिए बराबरी का गोल किया। गोल के बाद आक्रामक सेलिब्रेशन के कारण अराफात को भी रेड कार्ड दिखाया गया और बांग्लादेश को बाकी का मैच नौ खिलाड़ियों से खेलना पड़ा।

और पढ़ें: दक्षिण अमेरिका की धरती पर सुमित नागल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनें

दूसरा हाफ दमदार रहा और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक समय ऐसा लगा कि मुकाबला अतिरिक्त समय में जाएगा, लेकिन इंजुरी टाइम (91वें मिनट) में रवि ने 30 गज की दूरी से गोल करते हुए भारत को रोमांचक जीत दिला दी। एन.मेतेई को टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी चुना गया।

Story first published: Monday, September 30, 2019, 18:51 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+