For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

सैफ कप: पाकिस्तान को हराकर भारत ने फाइनल में बनाई जगह,मालदीव से होगा मुकाबला

नई दिल्ली। सैफ कप में बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली। दोनों टीमों के बीच शुरुआत दौर में काफी कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ तक दोनों में से किसी भी टीम ने गोल नहीं किया था। पहले हाफ के बाद भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कई गोल दागे। बंगबंधु स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन भारत के लिए मनवीर सिंह ने 2 और सुमित पस्सी ने 1 गोल दागा। वहीं भारतीय खिलाड़ियों की गलती के कारण पाकिस्तान को कई फ्री किक मिलें लेकिन पाकिस्तान उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर पाया। पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ एक गोल मुहम्मद अली ने किया। बारिश के चलते मैदान पर फुटबॉल को नियंत्रण रखने में खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारत के लिए दूसरे हाफ की शुरुआत शानदार रही और 48वें मिनट में मनवीर सिंह ने 6 गज के बॉक्स के अंदर से गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। पहला गोल दागने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा। मनवीर ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा और 69वें मिनट में बॉक्स के दाईं ओर से गोल करते हुए भारत को दो गोल की बढ़त दिला दी। इसके बाद पाकिस्तान वापसी का मौका ढूढ़ते दिखी लेकिन सफलता नहीं मिली।सुमित पस्सी ने 84वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल दाग भारत को अजेय सफलता दिला दी। मैच के अंतिम क्षणों में पाकिस्तान के लिए मुहम्मद अली ने 88वें मिनट में गोल किया लेकिन पाकिस्तान के लिए तब तक काफी देर हो चुकी थी। फाइनल में भारत का मुकाबला मालदीव से होगा। मालदीव ने सेमीफाइनल में नेपाल को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

Story first published: Thursday, September 13, 2018, 10:05 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+