Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली का एक और विराट रिकॉर्ड,आईपीएल में बनाए सबसे ज्यादा रन


मुंबई।
आईपीएल 11 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 46 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की है। इससे पहले आरसीबी कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए।

मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा (52 गेंदों में 94 रन) और ईविन लुईस (42 गेंदों में 65 रन) ने तूफानी पारी खेली। वहीं जीत के लिए 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद विकटों की झड़ी लग गई। एक छोर से कोहली डटे रहे और एक छोर से विकेट गिरते रहे। अंत में कोहली 62 गेंदों में 92 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी।

विराट ने रचा नया कीर्तिमानः

मंगलवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पारी का 32वां रन बनाते ही विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक बल्लेबाज बन गए । उनका बल्लेबाजी औसत 38.17 और 130.33 का स्टाइक रेट है। वहीं रैना ने 33.76 की औसत और 138.83 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

वानखेड़े का मैदान कोहली के रिकॉर्ड का ही इंतजार कर रहा था। जैसे ही विराट ने 49 रन के आंकड़े को पार किया वह टी-20 में किसी एक टीम के लिए 5 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह कारनामा दुनिया का और कोई बल्लेबाज नहीं कर सका है।

इस मैच से पहले विराट आरसीबी के लिए 158 पारियों में कुल 4951 रन बनाए थे जिसमें आईपीएल के अलावा चैंपियंस लीग के रन भी शामिल हैं। विराट ने आरसीबी के लिए चैंपियंस लीग में खेलते हुए 15 मैच की 14 पारियों में 424 रन बनाए थे। विराट के नाम आरसीबी के लिए 168 मैचों में 5043 रन हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: KKR बनाम RR: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

Story first published: Wednesday, April 18, 2018, 14:16 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+