For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup: मिस्र के लिए परेशानी बनी सलाह की चोट, पहले मैच में नहीं खेले

एकातेरिनबर्ग। स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह की फिटनेस मिस्र के चिंता का सबब बना हुआ है। उरूग्वे के खिलाफ शुक्रवार को फीफा विश्व कप 2018 के अपने पहले मैच में सलाह को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। सलाह की चोट टीम के लिए परेशानी बन सकती है। सलाह को हालांकि बेंच पर जगह मिली है, लेकिन यह स्‍पष्‍ट नहीं है वे अगले मैच में भी मैदान में उतरेंगे या नहीं। देखा जाये तो प्रतिद्वंद्वी टीम को भी उम्मीद थी कि लिवरपूल की तरफ से खेलने वाला यह दिग्गज रुस में चल रहे फुटबॉल महासमर में अपनी भूमिका निभा सकता है। शुक्रवार को उरुग्वे के खिलाफ स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह की जगह टीम में वरदा को शामिल किए गया। सलाह मैच के दिन आज ही अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर अब भी संदेह बना हुआ है।

आपको बता दें कि मिस्र का यह सुपरस्टार कंधे की चोट से उबर रहा है। सलाह ग्रुप ए में मिस्र की उम्मीदों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ग्रुप ए को विश्व कप का सबसे कमजोर ग्रुप माना जा रहा है और इसलिए मिस्र को नाकआउट में पहुंचने का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। इस ग्रुप में मेजबान रुस और सऊदी अरब भी शामिल हैं। साउदी अरब को टूर्नामेंट के पहले ही मैच में गुरुवार को रुस ने 5-0 से हराकर अपनी शानदार शुरुआत की है।

Story first published: Friday, June 15, 2018, 22:59 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+