समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार 35 साल के यूसुफ ने नवनियुक्त कप्तान शाहिद अफरीदी के आग्रह को ठुकराते हुए कहा, "मैं संन्यास के बारे में अपना फैसला नहीं बदलूंगा। आगे के बारे में खुदा जानता है।"
आस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कथित अनुशासनहीनता के लिए यूसुफ सहित टीम के कई खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद यूसुफ ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। हाल ही में अफरीदी ने उनसे संन्यास से वापसी करने का आग्रह किया था।
यूसुफ ने कहा, "बोर्ड के रवैये से मैं दुखी हूं। मैं प्रतिबंध का हकदार नहीं था। टीम के लिए मैंने हमेशा सौ फीसदी दिया। फिलहाल मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए मानसिक तौर पर फिट नहीं हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।