मैच फिक्सिंग विवाद : 'आरोपी तिकड़ी' पीसीबी अधिकारियों से मिली
पाकिस्तान के प्रमुख समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने खबर दी है कि तीनों आरोपी खिलाड़ियों और पीसीबी की मुलाकात तय कार्यक्रम के मुताबिक लंदन में हुई। इस विवाद में विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल का भी नाम सामने आया था।
तीनों की लंदन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त वाजिद शमसुल हसन से प्रस्तावित मुलाकात किन्ही कारणों से नहीं सकी। अब ये खिलाड़ी शुक्रवार को हसन से मुलाकात करेंगे। इस बीच खबर यह भी है कि ये तीनों खिलाड़ी फिर से शुक्रवार को टांटन पहुंच सकते हैं। पाकिस्तानी टीम एकदिवसीय श्रृंखला से पहले यहां अभ्यास कर रही है।
पिछले दिनों मैच फिक्सिंग के पूरे विवाद के सामने आने के बाद ब्रिटेन की पुलिस-स्कॉटलैंड यार्ड ने पाकिस्तान मूल के कथित सटोरिए मजहर माजिद को गिरफ्तार भी किया था। स्कॉटलैंड यार्ड ने इस संबंध में बट्ट, आसिफ, आमेर और अकमल से भी पूछताछ की थी। बट्ट, आमेर और आसिफ को अभ्यास सत्र से वापस बुला लिया गया था।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में माजिद ने समाचार पत्र से 150,000 पाउंड लिए और पहचान छुपाकर उससे मिलने वाले पत्र के संवाददाता से वादा किया कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज निर्धारित समय पर लार्ड्स टेस्ट में नो-बॉल फेंकेंगे। बाद में ऐसा ही हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications