Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज में इंग्लैंड की हार के लिए आईपीएल जिम्मेदार : गूच

गूच का कहना है कि आईपीएल के साथ हुए लाखों डॉलर के अनुबंध ने केविन पीटरसन, एंड्रयू फ्लिंटॉफ और पॉल कोलिंगवुड जैसे खिलाड़ियों का ध्यान भंग कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि पीटरसन और फ्लिंटॉफ आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। शुक्रवार को करार के लिए हुई नीलामी में दो अलग-अलग टीमों ने उन्हें 15.5-15.5 लाख डॉलर में हासिल किया।

गूच ने कहा, "अब तक इंग्लैंड की टीम पर आईपीएल का कोई प्रभाव नहीं पड़ा था लेकिन करार होने के साथ ही इसका असर खिलाड़ियों पर दिखने लगा है। ऐसी स्थिति में जब खिलाड़ी लाखों में खेल रहे हों, वे भला अपना स्वाभाविक प्रदर्शन कैसे कर सकते हैं?"

गूच का मानना है कि इंग्लैंड की टीम में इन दिनों निजी हितों को ज्यादा तरजीह दी जा रही है। उन्होंने कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस से टीम को इस स्थिति से निकालने की गुजारिश की।

बकौल गूच, "स्ट्रॉस और सहायक कोच एंडी फ्लावर के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती ड्रेसिंग रूम में एकता स्थापित करना है। इस टीम को निजी हितों पर आधारित विचारधारा ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जीतने के लिए टीम को इस विचारधारा के दायरे से निकलना ही होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+