Video: जब लुंगी पहन 'अपड़ी पोड़े पोड़े' पर जमकर नाचे दिनेश कार्तिक, अब भज्जी ने लिए मजे
नई दिल्ली। निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाने वाले भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। भारतीय टीम के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की अनुपस्थिति में कार्तिक ने बेहद की शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि कार्तिक इस बार आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी भी करेंगे। फिलहाल तो वे इस समय अपने आखिरी गेंद पर छक्का लगाने के लिए सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो एक रियलिटी शो का है
दरअसल ये वीडियो एक रियलिटी शो का है। जिसमें कार्तिक गौहर खान की बहन निगार खान के साथ कई गानों पर थिरक रहे हैं।

2008 में दिनेश कार्तिक डांस रिएलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं
2008 में दिनेश कार्तिक डांस रिएलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं। इस साल दिनेश कार्तिक ने निगार खान के साथ इस कलर्स चैनल के रिएलिटी शो में शिरकत की थी।
|
भज्जी भी हुए थे शामिल
बता दें कि अकेले कार्तिक ही नहीं इस शो में क्रिकेटर हरभजन सिंह, श्रीशांत, निखिल चोपड़ा, इरफान पठान और विनोद कांबली ने भी हिस्सा लिया था।
देखें पूरा वीडियो
अब हरभजन सिंह ने इसी रिएलिटी शो का एक वीडियो रीट्वीट किया है। भज्जी ने लिखा है- हां याद है ये दिनेश कार्तिक फुल मस्ती... ये सबसे अच्छा था जब मैंने तुम्हें डांस करते देखा..मजा आ गया।

वसीम अकरम भी थे जज!
बता दें कि तब शो में बतौर जज पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम के अलावा सुष्मिता सेन भी थीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
