Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप: कोलिंगवुड बोले, भारतीय प्रशंसकों के शोरगुल से मिली जीत की प्रेरणा

लंदन, 15 जून (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान पॉल कोलिंगवुड का कहना भारतीय प्रशंसकों के शोरगुल से उनकी टीम को जीत की प्रेरणा मिली।

मैच के बाद संवादाता सम्मेलन में कोलिंगवुड ने कहा, "जब हम अभ्यास कर रहे थे तो भारतीय प्रशंसकों ने शोरगुल मचाया। अपने मैदान पर यह हमारे लिए अटपटा था। ऐसे में हमने इस शोरगुल से प्रेरणा ली।"

इंग्लैंड ने रविवार को लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए मैच में निवर्तमान ट्वेंटी-20 विश्व चैंपियन भारत को तीन रनों से हरा दिया। भारत को जीत के लिए 154 रन बनाने का लक्ष्य मिला था लेकिन वह यहां तक पहुंचने में असफल रहा। भारत का कोई भी बल्लेबाज पूरी लय में नहीं दिखा। भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 153 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें केविन पीटरसन के महत्वपूर्ण 46 रन भी शामिल थे। मैच में दो विकेट झटकने वाले रेयान साइडबॉटम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+