रणजी ट्रॉफी : दिल्ली और तमिलनाडु के बीच मैच ड्रॉ
दिल्ली द्वारा जीत के लिए दिए गए 320 रनों के जवाब में तमिलनाडु ने मैच के चौथे और आखिरी दिन तीन विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए थे।
तमिलनाडु की ओर से एस.बद्रीनाथ 25 और दिनेश कार्तिक 23 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ने 59 और श्रीकांत अनिरूद्ध ने 28 रनों की पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने पहली पारी में 318 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 209 रन पर पारी घोषित कर दिया था।
दिल्ली की ओर से दूसरी पारी में शिखर धवन ने सर्वाधिक 88 रनों का योगदान दिया। कप्तान मिथुन मन्हास (33), योगेश नागर (23) और पुनीत बिष्ट ने 21 रन बनाए। मनोज चौहान ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Saturday, November 13, 2010, 20:25 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications