Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पश्चिम बंगाल ने गोवा को हरा 32वीं बार जीती संतोष ट्रॉफी

गोवा। 71 वें संतोष ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने मेजबान गोवा को 1-0 से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया है। पश्चिम बंगाल ने 32 वीं बार संतोष ट्रॉफी पर कब्जा किया है। 2011 के बाद खिताब का इंतजार कर रहा पश्चिम बंगाल इससे पहले। 31 बार संतोष ट्रॉफी जीत चुका था। वहीं उप-विजेता गोवा ने पांच बार संतोष ट्रॉफी जीती है।

गोवा के जीएमसी स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबला बेहद बेहद रोमांचक रहा। 90 मिनट में मैच का फैसला नहीं होने के बाद मिले पश्चिम बंगाल के लिए मनवीर सिंह ने 119वें मिनट में मैच का इकलौता गोल किया, जो निर्णायक साबित हुआ।

गोवा चौथी बार संतोष ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा था। अपनी मेजबानी में 1990 में गोवा ट्रॉफी जीत चुका है। जबकि दो बार वह फाइनल तो एक बार सेमीफाइनल तक पहुंचा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+