अफरीदी के कश्मीर प्रेम पर गंभीर के बाद विराट कोहली और कपिल देव का पलटवार
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी द्वारा जम्मू कश्मीर मामले पर ट्वीट करने के बाद देश के मीडिया ने भारतीय क्रिकेटरों से अपनी प्रतिक्रियाएं लेनी शुरू कर दी है। गौतम गंभीर पहले ही ट्वीट कर अफरीदी को जवाब दे चुके हैं, लेकिन अब पूर्व कप्तान कपिल देव और वर्तमान इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से भी आफरीदी के जम्मू कश्मीर वाले ट्वीट पर प्रतिक्रिया मांगी है। विराट कोहली ने कहा कि वे देश के खिलाफ किसी भी तर्क का समर्थन नहीं करते हैं।
आईपीएल की तैयारी में लगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान कोहली ने अफरीदी के जम्मू कश्मीर के हमदर्दी पर मीडिया के सवालों पर जवाब देते हुए कहा, 'एक भारतीय होने के नाते आप वो कहना चाहते हैं जो आपके देश के लिए सबसे अच्छा है और मेरी रुचि हमेशा मेरे देश के हित के लिए होती है। अगर इसका कोई विरोध करता है, तो मैं इसका कभी समर्थन नहीं करूंगा।'
कोहली ने आगे कहा कि किसी मुद्दे पर टिप्पणी करना यह व्यक्तिगत पसंद है। कोहली ने कहा कि जब तक मुझे किसी मुद्दे के बारे में नहीं पता है और उसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है, तो मैं उसमें शामिल नहीं होता हूं। लेकिन, निश्चित रूप से आपकी प्राथमिकता हमेशा आपके देश के साथ रहती है।
वहीं, कपिल देव से जब अफरीदी के कश्मीर प्रेम पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, 'कौन है वह? हम क्यों उन्हें तवज्जों दे रहे हैं। हमें कुछ लोगों को तवज्जों नहीं देनी चाहिए।'
जम्मू कश्मीर में रविवार को हुई मुठभेड़ के बाद शाहिद आफरीदी ने ट्वीट कर कहा था कि दमनकारी शासक दृढ़ संकल्प और स्वतंत्रता की आवाज को दबाने के लिए निर्दोर्षों को गोली मार रहे हैं। यूएन और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं कहां हैं और वे इस खूनी खेल को रोकने के लिए प्रयास क्यों नहीं करते। गौतम गंभीर ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को जवाब देते हुए कहा कि अफरीदी सिर्फ यूएन की ओर देख रहे हैं, जिसका मतलब उनके शब्दकोश में अंडर-19 है। मीडिया इसे हल्के में ही ले। अफरीदी नो बॉल पर आउट होने का जश्न मना रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
