जोंटी रोड्स के सवाल का जवाब देते भावुक हुए सुरेश रैना, कही दिल की बात
नई दिल्ली। आईपीएल 11 अपने चरम पर है। देश और दुनिया के खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं। लेकिन भारतीय धुरंधर बल्लेबाज सुरेश रैना पिछला मैच नहीं खेल पाए। यह नहीं, रैना अपना अगला मैच भी नहीं खेल पाएंगे। दरअसल चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलने वाले सुरेश रैना चोटिल हैं जिस वजह से उन्हें दो मै के लिए आराम करने को कहा गया है। ऐसे में रैना के चहाने वालों को उनकी फिक्र है। इसी क्रम में लीजेंड अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने रैना का हाल पूछा है।
|
''छोटे भाई, आपको मैदान पर देखने के लिए बेताब हूं''
जोंटी रोड्स ने ट्वीट करते हुए सुरेश रैना के जल्दी ठीक होने की उम्मीद जताई है। रोड्स ने ट्ववीट कर लिखा- 'उम्मीद है कि आपकी चोट में कुछ सुधार हुआ होगा छोटे भाई। आपको मैदान पर देखने के लिए बेताब हूं।'
|
आपको आईपीएल में मिस करता हूं
रैना ने भी रोड्स को जवाब देने में देर नहीं लगाई लेकिन रैना इस दौरान बेहद भावुक से लगे। दरअसल जोंटी रोड्स के इस ट्वीट के बाद सुरेश रैना ने जवाब देते हुए बेहद इमोशनल ट्वीट किया है। रैना ने ट्ववीट कर लिखा- 'हां भाई पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं। आज प्रैक्टिस करने के लिए जा रहा हूं। आपको आईपीएल में मिस करता हूं।'
|
रैना हमेशा से ही जोंटी रोड्स से फेवरेट क्रिकेटर रहे
आपको बता दें कि रैना हमेशा से ही जोंटी रोड्स से फेवरेट क्रिकेटर रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण रैना की फुर्ती और उनकी फील्डिंग हैं। जोंटी रोड्स रैना की फील्डिंग के दीवाने हैं। कई मौकों पर उन्होंने कहा है कि वे भारतीय क्रिकेटर्स में रैना को काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि जब क्रिकेट में फील्डिंग आती है तो जोंटी रोड्स और रैना इस लिस्ट में सबसे टॉप पर आते हैं। यकीन न हो तो गूगल कर लो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
