फीफा विश्व कप : स्पेन की मीडिया ने टीम को सराहा
स्पेन ने शनिवार को जोहांसबर्ग में खेले गए अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पराग्वे को 1-0 से पराजित किया। स्पेन की टीम 60 साल के बाद सेमीफाइनल में पहुंची है।
इस जीत से खुश मेड्रिड रेडिया स्टेशन 'कैडेना कोप' ने अपनी उद्घोषणा में कहा, "इस पल का हम 60 वर्षो से इंतजार कर रहे थे।"
स्पेन की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। वह इससे पहले चार बार क्वार्टर फाइनल में हार चुकी है। उसकी हार हर बार विवादों में रही है लेकिन इस बार डेविड विला के गोल ने उसे अंतिम-चार में पहुंचा दिया।
खेल समाचार पत्र 'मार्का' ने अपने प्रथम पृष्ठ पर लिखा है, "स्पेन की सभी जिंदगियां इसी तरह के दिन का सपना देख रही थीं।"
बहुतेरे समाचार पत्रों ने लिखा है कि इस तरह के मैचों में इससे पहले स्पेन को हार का सामना करना पड़ा है लेकिन इस बार खिलाड़ियों ने चूक का एक भी मौका नहीं छोड़ा और इतिहास रच दिया।
सेमीफाइनल में स्पेन का सामना जर्मनी के साथ होगा। जर्मनी ने शनिवार को केपटाउन में दो बार के चैम्पियन अर्जेटीना को अपने शानदार खेल के बूते 4-0 से पराजित किया।
सेमीफाइनल को लेकर स्पेन की मीडिया ने राष्ट्रीय टीम के प्रबंधक विंसेंट डेल बॉस्क का वह बयान प्रकाशित किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर स्पेन की टीम 2008 यूरो चैम्पियनशिप में जर्मनी को हरा सकती तो फिर इस बार क्यों नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications