For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup 2018 : सऊदी अरब ने मिस्त्र को 2-1 से हराया, दोनो टीमों का सफर हुआ समाप्त

नई दिल्ली। ग्रुप ए के लीग चरण का आखिरी मुकाबला आज नॉकआउट की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके मिस्र और सऊदी अरब के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सऊदी अरब ने इजिप्ट को 2-1 से हराया। गौरतलब हो कि यह मुकाबला दोनों टीमें ग्रुप ए में सबसे निचले पायदान पर आने से बचने के लिए एक दूसरे से सामना कर रहीं थी। गौरतलब हो कि अरब क्षेत्र की इन दोनों टीमों का अब तक का सफर अच्छा नहीं रहा है। वहीं इस मुकाबले से पहले ही इजिप्ट को टूर्नामेंट से पहले ही निराशा झेलनी पड़ी क्योंकि उसके स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह लिवरपूल की तरफ से चैंपियंस लीग फाइनल में खेलते हुए चोटिल हो गए थे। सऊदी अरब और इजिप्ट की टीमें ग्रुप चरण में दो-दो मैच हारकर अंतिम-16 में प्रवेश करने से चूक गईं है, ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए औपचारिकता ही था। गौरतलब हो कि सऊदी टीम पिछले 24 वर्षों में विश्व कप में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। वहीं टीम ने दो मैचों में अभी तक अपने अंकों का खाता नहीं खोला है और वह अपने ग्रुप में सबसे नीचे चौथे स्थान पर है। सऊदी अरब विश्व कप के इस संस्करण में अभी तक एक भी गोल नहीं कर पाई है।

ऐसा रहा मुकाबलाः इस मुकाबले में इजिप्ट के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह ने पहले हाफ के 22वें मिनट में गोल कर इजिप्ट को सऊदी अरब पर 1-0 से बढ़त दिला दी थी। वहीं सऊदी अरब के सलमान अलफराज ने पहले हाफ के अंतिम समय में गोल दागकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। वहीं इस संस्करण में सऊदी अरब के तरफ से उन्होंने यह पहला गोल दागा है। इसके साथ ही इस विश्वकप में सऊदी ने अपने गोल का खाता खोला है। वहीं इस मुकाबले में आखिरी समय पर 90वें मिनट में सऊदी अरब ने गोल दागकर आज ग्रुप-ए के एक अन्य मैच में इजिप्ट को 2-1 से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट को अलविदा कहा। गौरतलब हो कि दोनों टीमें पहले ही विश्व कप से बाहर हो चुकी हैं।

Story first published: Monday, June 25, 2018, 22:04 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+