For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA WORLD CUP 2018: सऊदी अरब टीम के विमान में लगी आग, टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली। रूस में इन दिनों फीफा विश्वकप की धूम मची है। सभी फैंस अपने पसंदीदा टीम का सपोर्ट करने में कहीं से पीछे नहीं हैं लेकिन इसी बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल फीफा वर्ल्ड कप में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मॉस्‍को से रोस्‍तो ऑन डॉन (रूस) के लिए उड़ान भरने वाली सऊदी अरब की फुटबॉल टीम की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण आग लग गई । हालांकि पायलट की सूझबूझ से फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

हुआ कुछ यूंः अगर रिपोर्ट की मानें तो सऊदी अरब की टीम फीफा वर्ल्‍ड कप 2018 के मैच के लिए मॉस्‍को से रूस के लिए जा रही थी। इसी दौरान विमान के इंजन में कुछ खराबी आ गई । इस बीच पायलट ने विमान के इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी दी, जब तक फ्लाइट की लैंडिंग कराई जाती तब तक उसमें आग लग चुकी थी। इसके बावजूद पाइलट ने सुरक्षित तरीके से विमान रनवे पर उतारा और सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान में हुई तकनीकी खराबी के कारणों पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि सऊदी अरब की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी खिलाड़ियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा गया है कि सऊदी अरब फुटबॉल फेडरशन सबको आश्वस्त करना चाहता है कि विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद सऊदी राष्ट्रीय टीम के सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं। वहीं इस मामले में एक चिड़िया के टकरा जाने के कारण आग लगने की बातें सामने आ रही हैं।

Story first published: Tuesday, June 19, 2018, 10:58 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+