एशिया कप 2019: ग्रुप ए में शामिल हुआ भारत, कप पर रहेगी खास नजर
नई दिल्ली। 5 जनवरी से 1 फरवरी 2019 के बीच में होने वाले एशिया कप फुटबॉल के का आयोजन संयुक्त राज्य अमीरात (यूएई ) में होने जा रहा है। इस मुकाबले में होने वाले क्वालीफायर मुकाबले में भारत को यूएई, थाइलैंड और बहराइन के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। गौरतलब हो की अन्य ग्रुप की अपेक्षा इस ग्रुप को आसान ग्रुप माना जाता है। बता दें की इस सीरीज के लिए भारत अपने अभियान की शुरुआत इस साल 28 मार्च से म्यामांर को होने वाले मुकाबले से करेगा।
#AsianCup2019 Group A:
— #AsianCup2019 (@afcasiancup) May 4, 2018
UAE 🇦🇪
Thailand 🇹🇭
Bahrain 🇧🇭
India 🇮🇳
Which clash are you most looking forward to watch?
बनाए गए हैं 6 अलग-अलग ग्रुपः इस एशिया कप में कुल 24 टीमों को अलग-अलग 4 टीमों के साथ 6 ग्रुप में बांटा गया है। इस ग्रुप में हर दो शीर्ष टीमें 2019 में होने वाले एशिया कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। गौरतलब हो की 2011 में भारत ने इस मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया था। 2019 में होने वाला यह मुकाबला पहला ऐसा एशिया कप होगा जिसमें एशिया की 24 टीमें शिरकत करेंगी। इस सीरीज का उद्घाटन अबुधाबी के जाएद स्पोर्ट्स सिटी में होगा औऱ इस कप के लिए फाइनल मुकाबला 1 फरवरी 2019 को खेला जाएगा।
कोच ने कही बड़ी बातः ग्रुप के लिए फैसला आने के बाद फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने अपने बयान में कहा की हम किसी भी टीम को कमतर आंक के नहीं खेलते हैं। उन्होंने कहा की आने वाले मुकाबले इतने आसान नहीं होंगे और हमारा पूरा लक्ष्य है की हम घरेलू मुकाबले जीतकर एशिया कप के लिए क्वालीफाई करें और इसके लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
Here's the complete #AsianCup2019 Final Draw! Who do you think will be champions? 🏆 pic.twitter.com/adGfBZJXPb
— #AsianCup2019 (@afcasiancup) May 4, 2018
ग्रुप ए की टीमेंः संयुक्त राज्य अमीरात, थाइलैंड, बहराइन
ग्रुप बी की टीमेंः ऑस्ट्रेलिया, सीरिया, फलीस्तीन, जार्डन
ग्रुप सी की टीमेंः कोरिया, चीन, क्वैज रिपब्लिक, फीलीपींस
ग्रुप डीः ईरान , ईराक, वियतनाम, यमन
ग्रुप ईः सउदी अरब, कतर, लेबनान, नार्थ कोरिया
ग्रुप एफ की टीमेंः जापान, उजबेकिस्तान,ओमान, तुर्मेकिस्तान
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
