धोनी से खेल की बारीकियां सीखना चाहता है उनका ये विदेशी साथी
नई दिल्ली। इंग्लैंड के सीमित ओवर के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज सैम बिलिंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलेंगे। सैम बिलिंग्स अब इस मौके को जाया नहीं जाने देना चाहते हैं। वे इस मौके को महेंद्र सिंह धोनी से खेल की बारीकियां सीखने के अवसर की तरह देख रहे हैं। 26 साल के खिलाड़ी ने सीएसके की आधिकारिक वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ''मैं इतनी शानदार टीम में खेलने और टीम के अनुभवी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मैं धोनी के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं जिनका मैं बतौर खिलाड़ी हमेशा से प्रशंसक रहा हूं क्योंकि हम दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इसलिए मैं उनसे सीखने का इंतजार कर रहा हूं।''
बिलिंग्स इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर हैं, जो अलग तरह से शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं। धोनी की तरह बिलिंग्स भी अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। बता दें कि बिलिंग्स चेन्नई सुपर किंग्स से पहले दिल्ली डेयडेविल्स के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं।
सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन का कहना है कि बिलिंग्स टीम में बड़ा बदलाव लाएंगे। उनके मुताबिक बिलिंग्स इस तरह के खिलाड़ी हैं जो किसी भी नंबर पर आराम से बल्लेबाजी कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
