वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम घोषित, यहां पढ़िए कब और कहां होंगे मुकाबले
नई दिल्ली। सिंतबर के अंत में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर होगी।यहां भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। वेस्टइंडीज की टीम पहले दो टेस्ट मैच के लिए घोषित कर दी गई। बाएं हाथ के बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ को 4 अक्टूबर से मेजबान भारत के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली। वेस्टइंडीज चयन पैनल ने बुधवार को स्मिथ की जगह सुनील एम्ब्रिस को टीम में चुना गया है।इस दौरान तेज गेंदबाज की टीम में वापसी हुई है।जबकि स्पिन विभाग का जिम्मा जोमेल वारिकन और देवेंद्र बीशू को मिला है। मुख्य चयनकर्ता कर्टनी ब्राउन ने कहा, 'पैनल सुनील एम्ब्रिस की टीम में वापसी का स्वागत करता है, जो चोट के कारण दो सीरीज में नहीं खेल पाए। उनके अलावा जोमेल वारिकन स्पिन गेंदबाजी आक्रमण में दूसरे स्पिनर होंगे।'
मैच का कार्यक्रम:
BCCI @BCCI announces fixtures (2 Tests, 5 ODIs, 3 T20Is - October 4-November 11) for home series Vs West Indies @westindies #Cricket pic.twitter.com/GDPvcOK6iL
— APRAMEYA .C (@APRAMEYAC) September 4, 2018
दौरे की शुरुआत 4 अक्टूबर से राजकोट में होने वाले पहले टेस्ट के साथ होगी और दौरे का अंत 11 नवंबर को चेन्नई में होने वाले टी20 सीरीज के आखिरी मैच के साथ होगा।
टेस्ट सीरीज का पहला मैच 4 से 8 अक्टूबर से राजकोट और दूसरा टेस्ट 12 से 16 अक्टूबर तक हैदराबाद में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत में पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी।
पहला एकदिवसीय 21 अक्टूबर को गुवाहाटी, दूसरा एकदिवसीय 24 अक्टूबर को इंदौर, तीसरा एकदिवसीय 27 अक्टूबर को पुणे, चौथा एकदिवसीय 29 अक्टूबर को मुंबई और पांचवां एकदिवसीय 1 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
टी20 सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को कोलकाता में होगी। दूसरा टी20 कानपुर या लखनऊ में 6 नवंबर और तीसरा टी20 चेन्नई में 11 नवंबर को खेला जाएगा।
दोनों टीमों के बीच अभी तक 94 मुकाबले हुए हैं जिसमें 28 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है जबकि 30 बार हार का सामना करना पड़ा है।
टीम टीम इस प्रकार है:
जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बीशू, क्रेग ब्रेथवेट, रोस्टन चेज, शेन डॉरिच, शैनोन गैब्रियल, जहमर हैमिल्टन, शिमरोन हेतमेयर, शाई होप, अलजारी जोसफ, कीमो पॉल, कीरन पावेल, केमार रोच, जोमेल वारिकन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
