Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशिया कप : खिताबी हैट्रिक के लिए खेलेगा श्रीलंका

श्रीलंका की टीम ने 2006 और 2008 में लगातार दो बार इस खिताब पर कब्जा किया है। 2008 में एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में हुआ था। भारत ने 1995 में शारजाह में इस खिताब पर कब्जा किया था। उसके बाद से उसे अब तक जीत का इंतजार है।

इस बार पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में एशियाई क्रिकेट में वर्चस्व के लिए भारत को हर हाल में श्रीलंका को हराना होगा।

भारत ने दो लीग मुकाबलो में जीत हासिल की थी लेकिन मंगलवार को वह श्रीलंका के हाथों हार गया था। उसने पाकिस्तान और बांग्लादेश को प्रभावशाली ढंग से हराया था। श्रीलंका ने अपने तीनों लीग मैच जीते हैं।

मंगलवार को खेले गए अंतिम लीग मुकाबले में भारत पर मिली जीत के बाद श्रीलंकाई टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ मैदान में उतरेगी जबकि महेंद्र सिंह धौनी की टीम उस हार से सबक लेते हुए अपने प्रदर्शन में निखार और सुधार लाना चाहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+