Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जिमनास्टिक वर्ल्ड कप: अरुणा रेड्डी रचा ने इतिहास, भारत को पहली बार मिला मेडल

नई दिल्ली। जिमनास्टिक्स के इतिहास में भारत को पहली बार मेडल मिला है। भारत की अरुणा बुडा रेड्डी ने इतिहास रचते हुए जिमनास्टिक्स वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अरुणा जिमनास्टिक्स वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत मेडल जीतने वाली भारत की पहली जिमनास्ट हैं। उन्होंने मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में खेले जा रहे जिमनास्टिक्स वर्ल्ड कप में यह उपलब्धि हासिल की। 22 वर्षीय अरुणा ने इस प्रतियोगिता में 13.649 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया।

गोल्ड मेडल जीतने वाली नबर वन पर स्लोवानिया की जासा कैस्लेफ रहीं। वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की एमिली वाइटहेड रहीं जिन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारत की ही प्रांती नायक ने 13.416 स्कोर किया और वह इस प्रतिस्पर्धा में छठे स्थान पर रहीं।

आपको बता दें कि अरुणा रेड्डी कराटे ट्रेनर और पूर्व ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी भी रही हैं। साल 2005 में रेड्डी ने जिमनास्टिक्स में पहला नेशनल मेडल भी जीता था। इसके बाद 2014 कॉमनवेल्थ खेलों में रेड्डी क्वॉलिफिकेशन राउंड के दौरान 14वें स्थान पर रही थीं। एशियन गेम्स में वह नौवें स्थान पर थीं और साल 2017 में हुई एशियन चैंपियनशिप में अरुणा ने अपना वॉल्ट छठे स्थान पर फिनिश किया था।

Story first published: Saturday, February 24, 2018, 17:30 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+