KKRvCSK: गिल की मेडन फिफ्टी, केकेआर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से रौंदा

कोलकाता। आईपीएल 11 का 33वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। जहां केकेआर ने चेन्नई को विकेट से हरा दिया। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केकेआर की टीम में केवल एक बदलाव हुआ था। दरअसल चोटिल नितीश राना की जगह रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। हालांकि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से 25 गेंदों में सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली। इसके अलावा वाटयन 25 गेंदों में 36 रन ही बना सके। सुरेश रैना 26 गेंदों में 31 रन बना पाए। डुप्लेसी 15 गेंदों में 27 रन बना पाए। रायडू ने 17 गेंदों में 21 रन बनाए। वहीं केकेआर की तरफ से चावला और नरेन ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप को एक विकेट मिला।
वहीं जीत के लिए 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत ठीक रही। हालांकि पिछले मैच में तूफानी पारी खेलने वाले क्रिस लिन 12 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन सुनील नरेन ने तूफानी पारी जारी रखी और 20 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि उसके बाद उथप्पा (6 रन) और रिंकू सिंह (18 रन) ज्यादा योगदान नहीं दे सके। लेकिन भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप के हीरो रहे शुभमन गिल ने तूफानी अंदाज में अपनी आईपीएल की पहली फिफ्टी जड़ी। गिल 36 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि कप्तान कार्तिक ने भी 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 18 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के 178 के लक्ष्य को 17.4 ओवर में हासिल कर लिया। चेन्नई का कोई भी गेंदबाज केकेआर की बैटिंग के आगे कोई नहीं टिक सका।
यहां पढ़ें केकेआर बनाम सीएसके का LIVE CRICKET SCORE:-
केकेआर की पारी-
- गिल की मेडन फिफ्टी, केकेआर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से रौंदा। केकेआर 17.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य।
- शुभमन गिल ने जड़ी मेडन आईपीएल फिफ्टी, जीत के करीब केकेआर। 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 155/4
- 97 के स्कोर पर केकेआर का चौथा विकेट गिरा, रिंकू सिंह 16 रन बनाकर आउट। भज्जी ने लिया विकेट।
- 63 के स्कोर पर केकेआर को लगा तीसरा झटका, नरेन 20 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट। जडेजा ने लिया विकेट।
- 40 के स्कोर पर केकेआर का दूसरा विकेट गिरा, उथप्पा 6 रन बनाकर आउट। आसिफ ने लिया विकेट।
- 12 के स्कोर पर पहले ही ओवर में गिरा केकेआर का विकेट, लिन 12 रन बनाकर आउट, एन्गिडी ने लिया विकेट।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर, लिन-नरेन क्रीज पर
चेन्नई की पारी-
- चेन्नई ने केकेआर को जीत के लिए दिया 179 का लक्ष्य। धोनी 25 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई ने 58 विकेट कोकर बनाए 178 रन।
- चेन्नई को लगा पांचवा झटका, रविंद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट। चावला ने लिया विकेट।
- 119 के स्कोर पर चेन्नई को लगा चौथा झटका, रायडू 21 रन बनाकर आउट। नरेन ने लिया विकेट।
- 102 के स्कोर पर चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा, रैना 31 रन बनाकर आउट। कुलदीप ने लिया विकेट।
- चेन्नई को लगा दूसरा झटका, शेन वॉटसन 36 रन बनाकर आउट। नरेन ने लिया विकेट।
- 52 के स्कोर पर पर चेन्नई को लगा पहला झटका, डुप्लेसिस 27 रन बनाकर आउट। चावला ने लिया विकेट।
- ------------------------------------------------
- चेन्नई की सधी हुई बैटिंग, 4 ओवर के बाद स्कोर 29/0
- बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स, शेन वॉटसन और फॉफ डुप्लेसिस क्रीज पर।
- कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हालांकि केकेआर की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है और न ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में कोई बदलाव हुआ है। दोनों ही टीमें अपनी पिछली विनिंग टीम के साथ मैदान में उतरी हैं
- कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक (कीपर /कप्तान), रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, शिवम मावी, पियुष चावला, मिशेल जॉनसन, कुलदीप यादव।
- चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कीपर / कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, कर्ण शर्मा, हरभजन सिंह, लुंगी एन्गिडी, केएम असिफ
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
